{"_id":"5a1aaeeb4f1c1b68678be30d","slug":"bhu-vice-chancellor-came-campus-today-heavy-protest-there","type":"story","status":"publish","title_hn":" कार्यकाल के अंतिम दिन BHU पहुंचे कुलपति जीसी त्रिपाठी, जबरदस्त विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकाल के अंतिम दिन BHU पहुंचे कुलपति जीसी त्रिपाठी, जबरदस्त विरोध प्रदर्शन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में नारेबाजी करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महीने से ज्यादा समय से छुट्टी पर चल रहे बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी अपने कार्यकाल के अंतिम दिन परिसर पहुंचे तो बखेड़ा खड़ा हो गया। रविवार दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे वो और उनके साथ सात गाड़ियों का काफिला विश्वविद्यालय के हैदराबाद गेट से अंदर प्रवेश किया। प्रायः वो आने जाने के लिए लंका गेट का प्रयोग किया करते हैं।
उनके साथ अलग अलग गाड़ियों से करीब 30 लोग बीएचयू वीसी लॉज पहुंचे। बता दें कि कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी बीएचयू में हुए बवाल और छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद छुट्टी पर चले गए थे। रविवार को कुलपति के आने की सूचना पूरे परिसर में आग की तरह फैल गई।
बीएचयू अधिकारियों की तरफ से कुलपति का विदाई कार्यक्रम केएन उडप्पा सभागार में शाम पांच बजे आयोजित किया गया ता। इसकी सूचना मीडिया को भी दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में केवल मेडिकल छात्रों को ही प्रवेश की अनुमति थी।
विज्ञापन
इधर, परिसर में कुलपति के खिलाफ छात्रों ने माहौल बनाना शुरू कर दिया। केएन उडप्पा सभागार के बाहर छात्रों की भीड़ उमड़ने लगी। बीएचयू के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया तो माहौल तल्ख हो गया। छात्र कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। सैंकड़ों की संख्या में जुटे छात्रों ने कुलपति गो बैक के नारे लगाए। बाहर छात्र धरना प्रदर्शन करते रहे और अंदर बीएचयू कुलपति का विदाई कार्यक्रम चलता रहा। विश्वविद्यालय में छात्रों के रुख को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर लंका थाना भी पहुंच गई है।