फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU vice chancellor came campus today heavy protest there

कार्यकाल के अंतिम दिन BHU पहुंचे कुलपति जीसी त्रिपाठी, जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

Mon, 27 Nov 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 27 Nov 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
BHU vice chancellor came campus today heavy protest there
बीएचयू में नारेबाजी करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
दो महीने से ज्यादा समय से छुट्टी पर चल रहे बीएचयू के  कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी अपने कार्यकाल के अंतिम दिन परिसर पहुंचे तो बखेड़ा खड़ा हो गया। रविवार दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे वो और उनके साथ  सात गाड़ियों का काफिला विश्वविद्यालय के हैदराबाद गेट से अंदर प्रवेश किया। प्रायः वो आने जाने के लिए लंका गेट का प्रयोग किया करते हैं।
विज्ञापन


उनके साथ अलग अलग गाड़ियों से करीब 30 लोग बीएचयू वीसी लॉज पहुंचे। बता दें कि कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी बीएचयू में हुए बवाल और छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद छुट्टी पर चले गए थे। रविवार को कुलपति के आने की सूचना पूरे परिसर में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


बीएचयू अधिकारियों की तरफ से कुलपति का विदाई कार्यक्रम केएन उडप्पा सभागार में शाम पांच बजे आयोजित किया गया ता। इसकी सूचना मीडिया को भी दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में केवल मेडिकल छात्रों को ही प्रवेश की अनुमति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, परिसर में कुलपति के खिलाफ छात्रों ने माहौल बनाना शुरू कर दिया। केएन उडप्पा सभागार के बाहर छात्रों की भीड़ उमड़ने लगी। बीएचयू के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया तो माहौल तल्ख हो गया। छात्र कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।


सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। सैंकड़ों की संख्या में जुटे छात्रों ने कुलपति गो बैक के नारे लगाए। बाहर छात्र धरना प्रदर्शन करते रहे और अंदर बीएचयू कुलपति का विदाई कार्यक्रम चलता रहा। विश्वविद्यालय में छात्रों के रुख को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर लंका थाना भी पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed