फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU VC tomorrow complete his tenure

बीएचयू कुलपति के कार्यकाल का कल आखिरी दिन, अगली जिम्मेदारी को लेकर सस्पेंस बरकरार

Sat, 25 Nov 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 25 Nov 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
BHU VC tomorrow complete his tenure
bhu vc
बीएचयू के कुलपति के रुप में प्रो. जीसी त्रिपाठी का कार्यकाल रविवार यानी 26 नवंबर को पूरा हो रहा है। तीन साल पहले 27 नवंबर 2014 को उन्होंने 26वें कुलपति का कार्यकाल शुरू किया था।
विज्ञापन


हालांकि कार्यकाल पूरा होने के पहले तक उनके अवकाश पर रहने के दौरान कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी कामकाज देख रहे थे लेकिन अब कार्यकाल पूरा होने के बाद नई जिम्मेदारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन


चर्चा है कि अपने पूरे कार्यकाल के दौरान रेक्टर नियुक्त न कर पाने वाले कुलपति अंतिम दिन परिसर की एक महिला प्रोफेसर को रेक्टर पद पर तैनाती का आदेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. त्रिपाठी 21 सितंबर को परिसर में त्रिवेणी हॉस्टल की एक छात्रा के साथ छेड़खानी, 23 सितंबर को छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटना के बाद दो अक्तूबर से अवकाश पर चल रहे हैं। उनके कार्यकाल में कोई रेक्टर नहीं था, ऐसे में उन्होंने कुलसचिव को यह जिम्मेदारी दी थी।

अब 26 नवंबर को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है और अभी तक नए कुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाई है, ऐसे में चर्चा है कि वह नियमानुसार किसी प्रोफेसर को अपना रेक्टर नियुक्त कर सकते हैं।

इस बीच शनिवार को परिसर में एक वरिष्ठ महिला प्रोफेसर जिन्होंने हाल ही में राजस्थान के एक विश्वविद्यालय में कुलपति के रुप में अपना कार्यकाल पूरा किया है, उन्हें रेक्टर का चार्ज मिल सकता है। 

सर्च कमेटी का हो चुका है गठन

BHU VC tomorrow complete his tenure
BHU
सूत्रों की माने तो प्रो. जीसी त्रिपाठी रेक्टर पद पर तैनाती संबंधी प्रक्रिया को पूरा करने के उद्देश्य से शनिवार शाम को बनारस आ चुके हैं और उन्होंने कार्यकारिणी परिषद के एक वरिष्ठ सदस्य के साथ ही एक वरिष्ठ शिक्षक के घर जाकर उनसे बातचीत भी की है।

विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर मानव संसाधन मंत्रालय ने प्रयास तेज कर दिया है और जाने माने अर्थशास्त्री प्रो. विजय केलकर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय सर्च कमेटी का गठन किया जा चुका है।

कमेटी ने अपना काम शुरू भी कर दिया है लेकिन माना जा रहा है कि अभी नए कुलपति की घोषणा में कुछ समय लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस तरह से परिसर का माहौल प्रो. त्रिपाठी के कार्यकाल के अंतिम दौर में रहा, उसको देखते हुए मंत्रालय इस पद पर कोई जल्दीबाजी नहीं करना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed