फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu varanasi

गायन, वादन से दिया एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश

Wed, 03 Mar 2021 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
bhu varanasi
वाराणसी। बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन में युवा कलाकारों ने गायन, वादन से एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश बांटा। ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिली। बतौर मुख्य अतिथि अरुणोदय विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय एकता, अखंडता को मजबूती प्रदान करने के लिए इस तरह के आयोजन बेहतर माध्यम हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने युवा कलाकारों की प्रस्तुतियों को सराहा। बतौर विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय संस्थान प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ के सचिव डॉ. सजल कौशल ने युवाओं को गीत, संगीत से जुड़ाव रखने को जरूरी बताया। बीएचयू छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने कहा कि भारतीय संगीत के संवर्धन में ऐसे कार्यक्रमों का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कुमायूं विश्वविद्यालय के छात्र प्रकाश चंद्र के तबला वादन से हुआ। दूसरी प्रस्तुति में मेरठ से स्नेह आशीष दूबे ने राग यमन कल्याण में शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। इसके बाद कबीर भजन भी गाया। तबले पर पंडित प्रवीण दूबे ने संगत की। अंतिम में जोधपुर के कलाकार अखिल बोहरा ने गिटार पर राग विहार से प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कार्यक्रम में डॉ. अशोक श्रोति, प्रबोध बाली, आकाशवाणी पटना के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक त्रिपुरारीकांत शर्मा, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. उषा रविचंद्रन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed