फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu varanasi

तब नहीं लिया सबक, अब बिगड़ा माहौल तो सामने आईं खामियां

Fri, 15 Nov 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
bhu varanasi
बीएचयू में बिड़ला और एलबीएस हॉस्टल के बीच पहले भी कई बार मारपीट, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। एक के बाद एक घटनाओं से विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया, जिसके कारण फिर माहौल बिगड़ा तो सुरक्षा व्यवस्था की खामियां सामने आ र्गइं। बृहस्पतिवार को जिस समय पत्थरबाजी हो रही थी, उस समय विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मी पहुंचे तो थे पूरी तैयारी से, लेकिन छात्रों को रोकने का प्रयास नहीं किया। हर बार की तरह इस बार भी पुलिस का ही सहारा लेना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में 11 सितंबर को मैत्री जलपान गृह के पास भी छात्राें में मारपीट और चाकूबाजी हुई थी। इसमें बिरला के छात्रों को चोटें आईं थीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने, दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की बात कही थी लेकिन हुआ कुछ नहीं। बृहस्पतिवार की घटना को भी उसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

एलबीएस हॉस्टल में पुलिस घुसी तो वार्डन ने आपत्ति जताई। इस पर एसपी सिटी दिनेश सिंह और हॉस्टल के वार्डन से नोकझोंक भी हुई। जहां वार्डन हॉस्टल में घुसकर कमरों की तलाशी लेने और छात्रों के साथ दुर्व्यवहार पर आपत्ति जता रहे थे, वहीं एसपी सिटी का कहना था कि हॉस्टल में कुछ बाहरी छात्र रह रहे हैं, जिनकी पहचान होना जरूरी है। जो हॉस्टल का छात्र होगा, उसे कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान हॉस्टल से 15 ऐसे छात्र मिले जो घटना के समय वहां थे। उन्होंने विश्वविद्यालय का छात्र होने की जानकारी दी। साथ ही परिचय पत्र भी दिखाया, लेकिन एसपी सिटी के निर्देश पर सभी को गाड़ी में बिठाकर पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान छात्रों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed