फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

बीएचयू परिसर में 11 माह से बंद है बस सेवा, बढ़ी परेशानी

Sun, 10 Jan 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। बीएचयू परिसर में छात्रों की सुविधा के लिए चल रही बस सेवा के बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। छात्रों ने बस सेवा के संचालन की मांग उठाई है। उनका कहना है कि अब जबकि विश्वविद्यालय खुल गया है और विभाग, संकाय से लेकर प्रशासनिक भवन तक पहुंचकर अपना कार्य कराना पड़ रहा है तो ऐसे में बस संचालन शुरू होने से बड़ी राहत होगी। इसको लेकर एनएसयूआई बीएचयू इकाई ने चीफ प्रॉक्टर, छात्र अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपकर बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिकारियों को दिए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि मार्च में जब विश्वविद्यालय बंद हुआ तभी से परिसर में बस सेवा स्थगित हैं। अब जब एक-एक कर सभी गतिविधियां शुरू हो रही हैं तो छात्र भी नोडयूज बनवाने, डिग्री, प्रमाण पत्र लेने सहित अन्य कार्यों के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। पहले की तरह बस सेवा की शुरूआत होने से छात्रों को विभाग, संकाय और प्रशासनिक भवन तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो विश्वविद्यालय प्रशासन का घेराव करने को विवश होंगे। इस दौरान अनिक देव सिंह, विक्रांत सिंह, अभिनव मणि त्रिपाठी, राणा रोहित, कपिश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed