फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

छात्र आनलाइन जमा कर सकेंगे परीक्षा फीस

Wed, 29 Jan 2020 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। बीएचयू में छात्र-छात्राओं को अब परीक्षा, डिग्री, माइग्रेशन आदि की फीस जमा करने के लिए काउंटर पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विश्वविद्यालय में लगने वाले इस तरह की सभी फीस को अब छात्र-छात्रा ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में अब तक स्नातक, स्नातकोत्तर सहित अन्य कक्षाओं में प्रवेश के समय ही केवल आनलाइन फीस जमा करने की व्यवस्था थी। इसके बाद सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही जरूरत पड़ने पर डिग्री, माइग्रेशन सहित परीक्षा संबंधी अन्य फीस को जमा करने के लिए छात्रों को सेंट्रल आफिस स्थित काउंटर पर लाइन लगाना पड़ता था। कभी-कभी तो भीड़ इतनी अधिक हो जाती है कि छात्र-छात्राओं को इंतजार भी करना पड़ता था। पिछले दिनों छात्रों की ओर से इस तरह की फीस को भी आनलाइन लिए जाने की मांग की गई थी। अब विश्वविद्यालय प्रशासन नए सत्र से इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी में हैं। इसके लिए परीक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

छात्रों की सुविधाओं को देखते हुए नए सत्र से इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा सहित अन्य फीस छात्र ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। -मनोज पांडेय, परीक्षा नियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed