फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU

पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में कृषि क्षेत्र अहम

Sat, 12 Oct 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
BHU
वाराणसी। भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में कृषि क्षेत्र महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। युवा वैज्ञानिक कृषि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान खोजने पर काम करें। उक्त विचार रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलाधिपति प्रो. पंजाब सिंह ने व्यक्त किए। वह शुक्रवार को बदलते वैश्विक परिदृश्य में सतत कृषि विकास पर बीएचयू के विज्ञान संस्थान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन के पहले दिन प्रथम सत्र में शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस अवसर पर युवा और प्रख्यात वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. बृजेंद्र सिंह की पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. आरके सिंह ने कहा कि किसानों के सामने कम संसाधनों में अधिक उत्पादन की चुनौती है। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आ रहे सकारात्मक परिवर्तनों का सामाजिक-आर्थिक विकास पर भी सीधा-सीधा प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर एके सिंह, प्रो. जीएस सिंह, डॉ. राजीव प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed