{"_id":"5d79594a8ebc3e93de124093","slug":"bhu-varanasi-news-vns4832375172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, रास्ता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, रास्ता जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
---सभी केंद्र---
---फोटो---
बीएचयू में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, रास्ता जाम
- मैत्री भवन चौराहे की घटना, चाकूबाजी का भी आरोप, दो छात्र को आईं मामूली चोटें
- कला संकाय से क्लास छूटने के बाद हुआ हंगामा, चीफ प्रॉक्टर के आश्वासन पर माने छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। बीएचयू के मैत्री चौराहे पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे छात्रों के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद पास में ही एक जूस की दुकान पर पत्थरबाजी भी की गई। इससे अफरातफरी मच गई। एक पक्ष का यह भी आरोप है कि विपक्षी गुट की ओर से किसी ने चाकू से छात्रों पर हमला कर दिया, जिससे बिड़ला हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों को खरोंच आई।
घटना के विरोध में छात्रों ने चौराहे पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। फोर्स के साथ लंका इंस्पेक्टर और चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. ज्ञानेश चंद्र पांडेय आदि पहुंचे और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया। सूत्रों के अनुसार, रोजाना की तरह बुधवार को भी मैत्री भवन के बाहर और चौराहे के पास छात्र-छात्रा खड़े थे। कला संकाय से क्लास छूटने के बाद दोपहर करीब दो बजे कुछ छात्र पहुंचे और किसी मामले पर उनमें कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी और दोनों तरफ से हाथापाई, धक्कामुक्की होने लगी। मैत्री चौराहे के पास ही एक जूस की दुकान पर पत्थरबाजी की गई और आग लगाने की कोशिश हुई। इसके बाद छात्रों ने चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और घटना के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
----कोट--
दोनों गुटों में से किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। जहां तक चाकू चलने की बात है तो इसकी भी पुष्टि नहीं हो पाई है। अगर कोई छात्र शिकायत करेगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर लंका पुलिस को पत्र भेजा चुका है। -प्रो. ओपी राय, चीफ प्रॉक्टर