{"_id":"5d53182a8ebc3e6caa3bc212","slug":"bhu-varanasi-news-vns4782499100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमएस बीएचयू को जल्द मिल सकते हैं 250 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमएस बीएचयू को जल्द मिल सकते हैं 250 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया है। इस दिशा में जल्द ही 250 करोड़ रुपये भी आईएमएस बीएचयू को मिल सकते हैं। इसके लिए गठित गवर्निगिं बॉडी के सदस्यों ने मंगलवार को बीएचयू में अधिकारियों के साथ बैठक कर इस दिशा में होने वाले कार्यों की समीक्षा की। गवर्निगिं बॉडी के चेयरमैन और नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय टीम की मौजूदगी में इस मुद्दे पर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
केंद्रीय कार्यालय कमेटी कक्ष में बीएचयू रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला, आईएमएस निदेशक प्रो. आरके जैन आदि के साथ ही हुई बैठक में टीम के सदस्यों ने इस दिशा में स्वास्थ्य मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बीच पिछले साल हुए एमओयू के अनुसार तय गाइडलाइन पर चर्चा की। इस दौरान रेक्टर ने टीम के चेयरमैन सहित अन्य सदस्यों को सुपर स्पेशियालिटी सेंटर के निर्माण कार्य, यहां मिलने वाली सुविधाएं, शिफ्ट होने वाले विभागों के साथ ही ट्रामा सेंटर परिसर में दंत चिकित्सा संकाय के बगल में बनने वाले मानसिक रोग विभाग आदि के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने एम्स जैसी सुविधा के लिए बने डीपीआर के हिसाब से एकेडमिक फ्रेमवर्क, आधारभूत सुविधाओं आदि की जानकारी भी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। सूत्रों की माने तो बैठक के बाद जल्द ही बीएचयू को 250 करोड़ रुपये भी मिल जाएंगे। इस दौरान आईएमएस के विभिन्न संकायों के प्रमुख, विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।