BHU: आज से शुरू हुई यूजी-पीजी के अंतिम वर्ष की कक्षाएं, मास्क लगाकर पढ़ने पहुंचे छात्र
बीएचयू में शांति व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए चुनौती रहेगी। क्योंकि अभी कुछ दिनों पहले ही मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं। छात्रावासों में कमरा से लेकर मेस तक प्रशासन निगरानी करेगा। वहीं, यूजी, पीजी अंतिम वर्ष के छात्रों को आज से ही छात्रावास मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में एक सितंबर से यूजी, पीजी अंतिम वर्ष की कक्षाएं शुरू हो गईं। इसके साथ ही हॉस्टल का आवंटन भी आज से शुरू हो गया है। महामना की बगिया एक बार फिर से गुलजार दिक रही है। विश्वविद्यालय में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही छात्र सीटों पर बैठे हुए हैं। फिलहाल आज बीएचयू के खुलने का पहला दिन होने के चलते छात्र अभी कम संख्या में पहुंचे हैं।
जिस तरह से परिसर में कक्षाएं शुरू होने से पहले ही मारपीट, पत्थरबाजी आदि की घटनाएं हुई, ऐसे में कक्षाओं के शुरू होने और हॉस्टल आवंटन के बाद परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले दिनों हुई पुलिस अधिकारियों, बीएचयू प्रशासन संग बैठक के बाद अब हॉस्टल में कमरों से लेकर मेस तक की विशेष निगरानी की जाएगी।
कोरोना काल में बंद चल रही कक्षाओं के एक सितंबर से शुरू होने के फैसले के बाद से ही विभागों, संकायों में तैयारियां चल रही हैं। इस बीच मंगलवार को भी विभागों में कक्षाओं के चलाए जाने के लिए समय-सारिणी, शिक्षकों को जिम्मेदारी देने आदि तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। हालांकि एक सितंबर से ही अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को हॉस्टल भी आवंटित किया जाएगा।
इसके लिए ऑनलाइन फीस जमा करने सहित अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कराई जा रही हैं। कला संकाय प्रमुख की अध्यक्षता में एलबीएस और बिड़ला हॉस्टल के एडमिन वार्डन, वार्डन की बैठक में छात्रावास को पूरी तरह से खाली कराने और उसके बाद आवंटन का निर्णय लिया गया। इससे चीफ प्रॉक्टर समेत अन्य अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।