{"_id":"66c1dde84c396f578901b560","slug":"bhu-ug-admission-2024-first-round-cutoff-released-in-bhu-varanasi-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU UG Admission 2024: BSC एजी का 524, बीकॉम ऑनर्स का कटऑफ 505; फीस भुगतान का शेड्यूल भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU UG Admission 2024: BSC एजी का 524, बीकॉम ऑनर्स का कटऑफ 505; फीस भुगतान का शेड्यूल भी जारी
Sun, 18 Aug 2024 05:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:11 PM IST
सार
BHU UG Admission 2024: बीएचयू में यूजी में प्रवेश के लिए पहले राउंड का कटऑफ जारी कर दिया गया। बीएससी एजी का 524 तो बीकॉम ऑनर्स का कटऑफ 505 है।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए शनिवार को पहले राउंड का कटऑफ जारी हो गया। मुख्य कैंपस के विभिन्न संकायों में कटऑफ ज्यादा गया है। फैकल्टी ऑफ आर्ट्स में बीए (ऑनर्स) आर्ट्स एंसिएंट इंडियन हिस्ट्री कल्चर एंड आर्कियोलॉजी पाठ्यक्रम का अनारक्षित श्रेणी में न्यूनतम कटऑफ (एनटीए स्कोर) 290 है। जबकि कॉमर्स फैकल्टी में बीकॉम (ऑनर्स) पाठ्यक्रम के लिए 505 और बीएससी एजी का कटऑफ 524 है। कटऑफ के साथ ही सीट आवंटन और फीस भुगतान का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए 20 जुलाई से समर्थ डैशबोर्ड पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही थी। सीयूईटी का रिजल्ट निकलने के बाद 28 जुलाई से बीएचयू ने कॉलेज और कोर्स वरीयता का विकल्प खोला तो तेजी से पंजीकरण हुए।
विज्ञापन
अंतिम तिथि 12 अगस्त तक लगभग 1.30 लाख पंजीकरण हुए, मगर फीस भुगतान 95 हजार छात्र-छात्राओं ने ही किया। बीएचयू ने शनिवार को शाम पांच बजे स्नातक में दाखिले के लिए पहले चरण का सीट आवंटन शेड्यूल और विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों का कटआफ जारी कर दिया। छह बजे से सीट आवंटन शुरू हो गया।
विज्ञापन
फैकल्टी ऑफ साइंस में बीएससी ऑनर्स (मैथ्स) का अनारक्षित श्रेणी में कटऑफ न्यूनतम 383 गया है। बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री का न्यूनतम कटऑफ 378, बीएससी ऑनर्स अर्थ साइंस 346, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स 379, बीएससी ऑनर्स जूलॉजी 537, कृषि विज्ञान संस्थान में बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी स्पेशल फी कोर्स का कटऑफ 350 गया है। इसके अलावा महिला महाविद्यालय, संबद्ध महाविद्यालय और अभ्यर्थियों की अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से कटऑफ अलग-अलग है।
अपग्रेड किया तो आगे बढ़ेंगे, फ्रीज किया तो कोर्स लॉक
समर्थ पोर्टल से आवंटित होने वाली सीट को स्वीकृति देने के बाद अभ्यर्थी के सामने दो विकल्प आते हैं। एक फ्रीज और दूसरा अपग्रेड। अगर किसी अभ्यर्थी ने फ्रीज पर क्लिक कर दिया तो उसे वह कोर्स मिल जाएगा। लेकिन, अगर अभ्यर्थी का पसंदीदा कोर्स वरीयता श्रेणी में ऊपर है तो वह अपग्रेड का विकल्प चुन सकता है। अपग्रेड करने के बाद अभ्यर्थी को वरीयता सूची में ऊपर के कोर्स में भी दाखिले का अवसर मिल सकता है। अन्यथा उसका आवंटित कोर्स उसके पास रहेगा।
अधिकारी बोले
सीट आवंटन शुरू हो गया है। छात्र-छात्राएं अपनी योग्यता और पसंद के मुताबिक कोर्स में दाखिले के लिए फीस भुगतान कर सीट सुरक्षित कर सकते हैं। 20 अगस्त को रात 11.59 बजे तक एडमिशन लिंक के जरिये फीस का भुगतान किया जा सकता है। -प्रो. भास्कर भट्टाचार्य, चेयरमैन, केंद्रीय प्रवेश समित बीएचयू