{"_id":"5ffb07ca8ebc3e32f057ed2c","slug":"bhu-students-took-the-exam-while-sitting-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठकर बीएचयू के छात्रों ने दी परीक्षा, इस ऑनलाइन सिस्टम से सेमेस्टर परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठकर बीएचयू के छात्रों ने दी परीक्षा, इस ऑनलाइन सिस्टम से सेमेस्टर परीक्षा शुरू
Sun, 10 Jan 2021 07:27 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 10 Jan 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के छात्रों की सेमेस्टर परीक्षा रविवार से शुरू हो गई। कोरोना काल में हो रही इस परीक्षा में एक बार फिर छात्र-छात्राओं ने घर बैठकर ही सवालों के जवाब दिए। ऑनलाइन ओपन बुक हुई परीक्षा के पहले दिन इंटरनेट नेटवर्क की समस्या की वजह से छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई छात्रों को पोर्टल पर कॉपी अपलोड करने में भी समय लगा।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेमेस्टर परीक्षा को ऑनलाइन ओपन बुक सिस्टम के आधार पर कराने का निर्णय लिया था। इसके पहले भी सेमेस्टर परीक्षा कराई गई थी। इस बार 10 जनवरी से शुरू होकर फरवरी के पहले सप्ताह तक चलने वाली इस परीक्षा में स्नातक, स्नातकोत्तर के करीब 15 हजार छात्र शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
पहले दिन छात्रों की बहुत कम संख्या रही। छात्रों ने पहले वेबसाइट से अपना पेपर डाउनलोड किया उसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से तय समय सीमा के भीतर सवालों को हल करने के बाद उस पर कॉपी भी अपलोड की गई।
विज्ञापन
कुछ छात्रों ने साइबर कैफे पहुंचकर अपने पेपर को अपलोड किया तो कुछ ने मोबाइल से ही फोटो खींचकर उसे स्टूडेंट पोर्टल पर अपलोड किया। नेटवर्क संबंधी समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय की ओर से कॉपी अपलोड करने को लेकर दी गई व्यवस्था के अनुसार कुछ छात्रों ने विश्वविद्यालय की ओर से जारी ईमेल पर भी कॉपी भेज दी। विद्यालय की ओर से कराई जाने वाली इस परीक्षा के बाद नवागत छात्रों के पहले सेमेस्टर के परीक्षा भी फरवरी में कराए जाने की संभावना है।