{"_id":"5dd3f8248ebc3e54b05138a7","slug":"bhu-students-protest-march-against-lathi-charge-on-students-in-jnu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने निकाला मार्च, सरकार विरोधी नारेबाजी पर भिड़े दो गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने निकाला मार्च, सरकार विरोधी नारेबाजी पर भिड़े दो गुट
Wed, 20 Nov 2019 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते बीएचयू के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
जेएनयू में फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद बीएचयू में भी छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दोपहर में भगत सिंह छात्र मोर्चा, आल इंडिया स्टूडेंटस एसोसिएशन, जॉंइट एक्शन कमेटी के बैनर तले छात्रों ने कैंपस में विरोध मार्च निकालकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
विज्ञापन
बीएचयू विश्वनाथ मंदिर से निकलकर विज्ञान संकाय चौराहा, मैत्री भवन चौराहा होते हुए कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, पहुंचे। यहां भी छात्रों ने नारेबाजी की। राज अभिषेक आदि छात्रों ने छात्रों पर लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
उधर विरोध मार्च के कला संकाय पहुंचने के बाद इसको लेकर दो गुटों में भिड़त हो गई। विरोध मार्च जैसे ही कला संकाय पहुंचा और इसमें शामिल छात्र सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए आगे बढ़े तभी वहां मौजूद कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
एक गुट कैंपस में सरकार के विरोध में नारेबाजी का विरोध करते हुए ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहा था। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो आरपी पाठक ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया।