बीएचयू: छात्रावासों में ओबीसी आरक्षण के लिए छात्रों का प्रदर्शन, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
बीएचयू के छात्र अब छात्रावासों में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन पर आ गए हैं। सोमवार को केंद्रीय कार्यालय के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया। कुलपति को ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्रावासों में आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने अब तक ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू न करने के विरोध में नारेबाजी भी की। कुलपति को ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
साथ ही चेतावनी दी है कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब अधिकांश संकायों में कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच छात्रावासों में आवंटन के लिए ओबीसी में 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग उठने लगी है।
कुलपति से मिलने की मांग पर अड़े रहे छात्र
सोमवार को दोपहर में कुलपति कार्यालय का घेराव करने छात्रों के पहुंचने की सूचना पाकर चीफ प्रॉक्टर प्रो.बीसी कॉपरी के साथ प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी पहुंच गए। इस दौरान उनकी छात्रों से नोंकझोंक भी हुई। चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों से बातचीत की लेकिन वह कुलपति से मिलने की मांग पर अड़े रहे।
बताया कि बीएचयू में ओबीसी फंड/अतिरिक्त फंड से 39 छात्रावासों का निर्माण हुआ है। नियमानुसार ओबीसी के छात्रों को इसका लाभ मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। अब तक कई बार मांग करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान बेबी पटेल, राजेश कुमार, दिलीप कुमार चौरसिया, राणा रोहित, अजय यादव, सतीश पटेल, विनीत यादव, कमलेश कुमार, आरडी यादव आदि मौजूद रहे।
पढ़ेंः शाम 4 बजते ही खाली हो गए गंगा घाट: वाराणसी में आज से बहुत कुछ बदल गया, नियम नहीं मानेंगे तो हो जाएगी परेशानी