{"_id":"5c053162bdec22415f3d9b12","slug":"bhu-students-pasted-poster-of-vice-chancellor-on-main-gate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने बीएचयू गेट पर चिपकाया कुलपति के लापता होने का पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने बीएचयू गेट पर चिपकाया कुलपति के लापता होने का पोस्टर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
चस्पा पोस्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में नर्सिंग की छात्रा की पिटाई की घटना के बाद चीफ प्रॉक्टर और छात्रों के बीच रार बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा अनुसूचित जाति की है, इसलिए मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। सीओ भेलूपुर को मामले की जांच की जिम्मेदारी भी दी गई है।
उधर कुलपति की ओर से कार्रवाई न होने से नाराज छात्रों ने सिंह द्वार पर कुलपति के लापता होने का पोस्टर लगाकर विरोध जताया। शाम को एनएसयूआई के आह्वान पर सिंह द्वार से रविदास गेट तक मशाल जुलूस भी निकाला गया। उधर, केंद्रीय कार्यालय पर छात्रों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा।
सूत्रों की माने तो नर्सिंग छात्राओं को हॉस्टल से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दिया गया है। इस वजह से वह मामले में कुछ भी कहने में डर रहे हैं। विश्वविद्यालय का माहौल दस दिन से गरम है। सोमवार को नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। इससे नर्सिंग कॉलेज में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
उधर, केंद्रीय कार्यालय पर एनएसयूआई, समाजवादी छात्रसभा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त आह्वान पर चल रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा और समर्थन में विश्वविद्यालय के दिव्यांग छात्र भी पहुंचे और कला संकाय परिसर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। धरनारत छात्रों ने कहा कि कार्रवाई न होने तक धरना जारी रहेगा।
दोपहर में एनएसयूआई के विकास सिंह, रामजी पांडेय, आकाश सिंह, अभिनव मणि त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्रा आदि ने एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें चीफ प्रॉक्टर द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारे जाने और लंका थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने की शिकायत की गई है।
शाम को सिंह द्वार से मशाल जुलूस निकालकर चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग की गई। चीफ प्रॉक्टर को छात्र विरोधी बताते हुए कहा कि छात्रों की आवाज दबाई जा रही है, लेकिन छात्रों का संघर्ष जारी रहेगा।

यह है पूरा मामला
पोस्टर
- फोटो : amar ujala
बीएससी नर्सिंग की मान्यता को लेकर 29 नवंबर को नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के सामने धरना देकर रास्ता जाम किया था । इस दौरान चीफ प्रॉक्टर और सुरक्षा कर्मियों पर छात्र-छात्रा की पिटाई का आरोप भी लगा।
छात्रों का गुस्सा तब और बढ़ गया जब एक दिसंबर को नर्सिंग कॉलेज की छात्रा कान में दर्द की जांच कराने ओपीडी पहुंची और चिकित्सक ने बाएं कान में छेद होने की जानकारी दी। छात्रों ने मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी तो चीफ प्रॉक्टर ने भी पांच छात्र-छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दे दी, अभी मुकदमा किसी का दर्ज नहीं हुआ है।