फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Students March For Sicurity In Campus

सुरक्षा के लिए मुखर हुए बीएचयू के छात्र

Wed, 18 Mar 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Wed, 18 Mar 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
BHU Students March For Sicurity In Campus
वाराणसी। बीएचयू के छात्रों को इन दिनों अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। परिसर में आए दिन हो रहीं चोरी, छिनैती की घटनाओं के चलते विद्यार्थी परेशान हैं। मंगलवार को छात्रों ने परिसर में जुलूस निकालकर प्राक्टोरियल बोर्ड विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। साथ ही चीफ प्राक्टर प्रो. सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन देकर कैंपस में अराजकतत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विश्वनाथ मंदिर से निकला जुलूस मधुबन होते हुए चीफ प्राक्टर कार्यालय तक गया। जुलूस में शामिल छात्रों का कहना था कि परिसर में चोरी और छिनैती की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे विद्यार्थी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण कई
विज्ञापन


छात्रों से मोबाइल छीने जा चुके हैं। हॉस्टलों से साइकल और बाइक चोरी हो रही हैं। परिसर में हर समय बाहर के अराजकतत्व घूमते रहते हैं। मधुबन को उन्होंने अपना अड्डा बना रखा है। चीफ प्राक्टर ने छात्रों को परिसर में चेकिंग अभियान चलाने का आश्वासन दिया। जुलूस में आशुतोष सिंह, संजीव, निलेश रंजन, विश्व रंजन और मानवेंद्र त्रिपाठी समेत तमाम छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed