फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU students getting internship opportunity in Japanese company in varanasi

BHU: जापान की कंपनी में बीएचयू के छात्रों को मिल रहा इंटर्नशिप का मौका, प्रबंधन प्रशिक्षण पर की गई चर्चा

Fri, 09 Feb 2024 12:42 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 09 Feb 2024 12:42 PM IST
सार

बीएचयू के विद्यार्थियों को जापान की कंपनी में सीखने और इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में भी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इसे लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात कर छात्रवृत्ति, प्रबंधन प्रशिक्षण पर चर्चा की।  

विज्ञापन
BHU students getting internship opportunity in Japanese company in varanasi
BHU varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के विद्यार्थियों को जापान की वस्त्र कंपनी से जुड़कर इंटर्नशिप का मौका मिल रहा है। आने वाले दिनों में शिक्षा से जुड़ी अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन से मुलाकात कर छात्रों के प्रबंधन, प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति आदि मुद्दों पर बातचीत की।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन के मुताबिक जापान की प्रमुख वस्त्र कंपनी यूनिक्लो के अग्रणी रीटेल समूह फास्ट रीटेलिंग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है। इसके तहत बीएचयू के विद्यार्थियों को सीखने और इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। साथ ही बीएचयू और फास्ट रीटेलिंग के द्विपक्षीय सहयोग को आगे ले जाने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति तथा प्रबंधन, प्रशिक्षण कार्यशालाओं जैसे विभिन्न उपायों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


प्रो. जैन ने विश्वविद्यालय के प्रबंध शास्त्र संस्थान के छात्र श्रेयस जायसवाल का वैश्विक प्रबंधन कार्यक्रम के तहत चयन होने पर बधाई दी। बताया कि श्रेयस इस समय टोक्यो के यूनिक्लो में कार्यरत हैं। फास्ट रीटेलिंग के ग्रुप एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट नोरीयाकी कोयामा ने बीएचयू के साथ साझेदारी को अहम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फास्ट रीटेलिंग के प्रधान रणनीतिकार मयंक शुक्ला ने कहा कि वैश्विक प्रबंधन कार्यक्रम के तहत 100 से अधिक बीएचयू विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। कंपनी दुनिया के कई विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर कार्यक्रम चला रही है, जो बीएचयू के विद्यार्थियों के लिए भी लाभदायक हो सकते हैं। यूनिक्लो के प्रतिनिधि जल्द ही इंटर्नशिप चयन के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय भी आएंगे। 

कार्यक्रम में बीएचयू अंतरराष्ट्रीय सहयोग के समन्वयक प्रो. एनवी चलपति राव ने बताया कि वैश्विक प्रबंधन कार्यक्रम के तहत चयनित बीएचयू के विद्यार्थियों को विश्व उद्योग और व्यापार के बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए वैश्विक बाजार विशेषज्ञों के साथ जुड़ने का मौका मिलता है। साथ ही जापान व्यापार-संस्कृति कार्यक्रम के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर के चयनित विद्यार्थियों को यूनिक्लो बिजनेस मॉडल, जापानी संस्कृति, भाषा और समाज की जानकारी भी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed