बीएचयू कैंपसः पीएम मोदी के आगमन के दौरान गिरफ्तार हुए छात्र, शाम तक रिहाई नहीं होने पर छात्रों का हंगामा
चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी ने भी छात्रों को बताया कि पीएम के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी और प्रशासन की होती है, इसमें बीएचयू प्रशासन कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दौरान बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे गिरफ्तार हुए छात्रों की देर शाम तक रिहाई नहीं हुई। इसके विरोध में कुछ छात्रों ने बीएचयू चीफ प्रॉक्टर कार्यालय का घेराव करने के बाद मुख्य द्वार बंद कर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि प्रधानमंत्री के जाने के बाद ही रिहा करने की बात पुलिस ने कही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
धरने पर बैठे छात्रों में लोकेश ने बताया कि सुबह कुछ छात्र सेमेस्टर परीक्षा देने कैंपस में जा रहे थे। हालांकि आनलाइन ओपेन बुक परीक्षा चल रहा है, ऐसे में इंटरनेट न चलने की वजह से ही छात्र परिसर में ही इंटरनेट नेटवर्किंग का इस्तेमाल कर परीक्षा देने जा रहे थे। ऐसे में छित्तूपुर गेट बंद था। जब खुलवाने की मांग की गई तो प्रॉक्टोरियल बोर्ड और पुलिस ने मना कर दिया। इस पर छात्र परीक्षा का हवाला देते हुए गेट से अंदर आ गए। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लंका थाने ले जाया गया।