फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student protest at singhdwar over night

बीएचयू के सिंहद्वार पर रात भर चला धरना, कुलपति से मिलने पहुंचे छात्र 

Wed, 28 Nov 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 28 Nov 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
BHU student protest at singhdwar over night
धरना देते छात्र - फोटो : amar ujala
बीएचयू विधि संकाय के छात्रों का प्रवेश पत्र जारी करने की मांग को लेकर सिंहद्वार पर मंगलवार की शाम से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन रात भर चला। बुधवार सुबह से विधि संकाय के भीतर छात्रों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन


छात्रों के हटाने के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने प्रयास किया तो छात्रों का आरोप है कि प्रोक्टोरियल बोर्ड ने उन पर लाठीचार्ज किया है। वहीं सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे से परीक्षा शुरू हुई है। उधर, धरना दे रहे छात्र कुलपति राकेश भटनागर से मिलने के लिए वीसी लॉज गए।
विज्ञापन


बताते चलें कि कक्षा में कम उपस्थिति वाले छात्रों की मांग थी कि उनको भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए, इसे लेकर केंद्रीय कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। देर शाम संकाय प्रशासन ने बैठक कर 30 प्रतिशत से ऊपर उपस्थिति वाले छात्रों को इस शर्त पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी कि अगले सत्र में 100 फीसद उपस्थिति देनी होगी। वहीं शून्य से 30 प्रतिशत उपस्थिति वालों को कोई भी ढील देने से प्रशासन ने इंकार किया, इसके कारण वे धरने पर देर रात तक बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल विधि संकाय के करीब 120 छात्रों की उपस्थिति 75 फीसदी से कम होने की वजह से उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया गया था। उन्हें प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया है। छात्रों का आरोप है कि हमारी कक्षाएं कम चली हैं।

इस वजह से ही हमारी उपस्थिति कम है। हालांकि बताया ये भी जा रहा है कि कुछ छात्रों की उपस्थिति जीरो प्रतिशत है। करीब 20 ऐसे छात्र हैं जिन्होंने एक ही नर्सिंग होम से मेडिकल बनवाकर संकाय में जमा किया है।

छात्रों को किसी भी कीमत में नहीं दी जाएगी ढील

BHU student protest at singhdwar over night
बीएचयू के सिंह द्वार पर छात्रों से बात करतीं चीफ प्रॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
पीआरओ डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि बहुत कम उपस्थिति वाले छात्रों को किसी भी कीमत में ढील नहीं दी जाएगी। बीएचयू बार काउंसिल के नियमों के अनुसार ही परीक्षा की अनुमति देगा। इसके तहत हर छात्र की उपस्थिति कम से कम 70 प्रतिशत होनी चाहिए।

कम उपस्थिति की पर बार काउंसिल संबंधित छात्र का रजिस्ट्रेशन पर भी रद कर देता है। यही नहीं जो संस्थान कम उपस्थिति वाले छात्रों को अगर परीक्षा लेता है तो उस पर भी कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे में बीएचयू प्रशासन काउंसिल के नियमों की अनदेखी करने से बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed