फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student hanged: Dead body found hanging in Birla Hostel, no suicide note found, police engaged in investig

BHU के छात्र ने लगाई फांसी: बिड़ला हॉस्टल में फंदे से लटकता मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Jul 2023 12:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 04 Jul 2023 12:50 PM IST
सार

जितेंद्र के पीठ के नीचे लैपटॉप दबा था और मोबाइल चौकी पर फेंका हुआ था। जितेंद्र के पिता सुरेंद्र कुमार ठाकुर को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
BHU student hanged: Dead body found hanging in Birla Hostel, no suicide note found, police engaged in investig
जितेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में एमए हिंदी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिड़ला हॉस्टल सी के कमरे से पुलिस ने उसका शव बरामद किया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। प्राक्टोरियल बोर्ड ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के गोकुपुर वार्ड निवासी जितेंद्र कुमार ठाकुर (23) एमए हिंदी साहित्य का छात्र था। सोमवार की शाम को देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो साथियों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। 15 मिनट तक दरवाजा नहीं खुला तो छात्रों ने खिड़की से झांका तो देखा कि अजीत पंखे से लटक रहा था। छात्रों ने उसे नीचे उतारा और प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचित किया। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sawan 2023: सावन में कांवरिया मार्ग पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, दर्शन के लिए आ रहे हैं तो पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कमरे में जितेंद्र के पीठ के नीचे लैपटॉप दबा था और मोबाइल चौकी पर फेंका हुआ था। जितेंद्र के पिता सुरेंद्र कुमार ठाकुर को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। चीफ प्राक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि छात्र के आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 

मां को नहीं पता है जितेंद्र की हो चुकी है मौत

जितेंद्र की मां सुनीता को अभी तक नहीं पता है कि उनके कलेजे का टुकड़ा अब इस दुनिया में नहीं है। जितेंद्र की मां को बताया गया है कि उनके बेटे की हालत खराब है।

अब तक हुई घटनाएं

26 जून 2022 आईआईटी बीएचयू के विश्वेश्वरैया हास्टल में एमटेक के छात्र भगवान सिंह ने फांसी लगाकर जान दी

06 अगस्त 2022 को बीएफए के छात्र रविकांत ने छित्तूपुर में फांसी लगाकर जान दे दी

20 अक्तूबर 2022 को बीएचयू के भीमराव आंबेडकर छात्रावास में छात्र प्रेमशंकर ने फांसी लगाकर जान दी।

21 दिसंबर 2022 को लंका क्षेत्र के छित्तूपुर में शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्र कनई पाल ने पंखे से लटककर जान दे दी

25 जून 2023 को आईआईटी के छात्र कुलदीप ने एसएन बोस छात्रावास में फांसी लगाकर जान दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed