फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student drowns while bathing in Ganga on Holi in varanasi

वाराणसी: गंगा में नहाते समय बीएचयू का छात्र डूबा, पांच दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था अस्सी घाट 

Sat, 19 Mar 2022 07:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Mar 2022 07:35 PM IST
सार

घटना के बाद घाट पर मौजूद मल्लाहों ने भी गंगा में छलांग लगाई लेकिन बिहार के समस्तीपुर निवासी दशरथ को खोज नहीं सके। सूचना पर भेलूपुर पुलिस भी गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई लेकिन पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
BHU student drowns while bathing in Ganga on Holi in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी में होली के दिन शुक्रवार को अपने पांच दोस्तों के साथ अस्सी घाट पर नहाने पहुंचा बीएचयू छात्र डूब गया। जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें गंगा में छात्र की तलाश कर रही हैं। भेलूपुर पुलिस के अनुसार अस्सी घाट से लेकर हरिश्चंद्र घाट तक गोताखोर खोजबीन में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


बिहार समस्तीपुर वैशाली निवासी दशरथ कुमार दास (25) बीएचयू के दृश्य कला संकाय के मूर्तिकला विभाग में तृतीय वर्ष का छात्र था। रामकिंकर हॉस्टल में दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद दोपहर दो बजे पांच दोस्त नहाने के लिए अस्सी घाट पहुंचे।
विज्ञापन


सभी दोस्त एक साथ गंगा में उतरे और नहाते हुए माता आनंदमयी घाट के पास पहुंच गए। इसी बीच दोस्त नीरज और अमित सहित अन्य ने देखा कि दशरथ गहरे पानी में चल गया। अभी सभी दोस्त बचाने को आगे बढ़ते तब तक दशरथ गंगा में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घाट पर मौजूद मल्लाहों ने भी गंगा में छलांग लगाई लेकिन दशरथ को खोज नहीं सके। सूचना पर भेलूपुर पुलिस भी गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई लेकिन पता नहीं चल सका। जल पुलिस और एनडीआरएफ के गोताखोर खोजबीन में लगे हुए हैं। घटना की सूचना पाकर पटना से परिजन भी पहुंच गए।

ललिता घाट पर गंगा में डूबा युवक, तीन को मल्लाहों ने बचाया

ललिता घाट पर शनिवार को स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं डूब रहे तीन साथियों को मल्लाहों ने बचा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। बिहार के पटना निवासी राजीव रंजन सिंह (35), अभिषेक कुमार (32), यश राज (17), पवन कुमार (24) सभी दर्शन पूजन के लिए बनारस आए हुए थे।
 

सुबह दर्शन पूजन से पहले सभी नहाने के लिए ललिता घाट पहुंचे। इसी बीच राजीव रंजन सिंह गहरे पानी में डूबने लगा। साथी अभिषेक और अन्य बचाने को आगे बढ़े तो वह भी डूबने लगे। चारों को डूबता देख घाट पर मौजूद मल्लाहों ने तुरंत छलांग लगाकर अभिषेक, यश राज और पवन कुमार को बचा लिया।

वहीं राजीव रंजन को मल्लाह नहीं बचा सके। सूचना पाकर दशाश्वमेध चौकी इंचार्ज दिनेश सरोज पहुंचे और एनडीआरएफ के गोताखोरों को सूचना दी। गोताखारों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। घटना की सूचना मिलते ही पटना से परिजन भी शाम तक पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed