फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student again protest against chief proctor

बीएचयू कैंपस में फिर बवाल, इस मांग को लेकर हॉस्टल के छात्र हुए उग्र

Thu, 15 Mar 2018 02:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 15 Mar 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
BHU student again protest against chief proctor
चीफ प्रॉक्टर के छात्र को धमकी देने पर चार घंटे जाम, टायरों में आग लगाई - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू का माहौल फिर गरमा गया है। बुधवार की शाम चीफ प्रॉक्टर की ओर से एक छात्र को पिटाई की धमकी देने के बाद छात्रों के एक गुट ने रूइया छात्रावास के बाहर चार घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन


छात्रों ने विरोध जताते हुए चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग करते हुए कूड़े के ढेर और टायरों में आग भी लगा दी। वहीं, छात्रावास के एक छात्र की पिटाई से नाराज बिड़ला छात्रावास के छात्रों ने लंका थाना पहुंच कर एक युवक को वहां से उठाया और पिटाई करते हुए बीएचयू के मुख्य द्वार से पहले छोड़ दिया। बाद में पुलिस पहुंचने पर मुख्य द्वार को बंद करा दिया। तनाव के मद्देनजर कई थानों की पुलिस को परिसर के बाहर मुस्तैद कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार को परिसर में आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पंदन के दौरान किसी ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड की एक महिला सदस्य पर टिप्पणी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने बुधवार शाम चार बजे रूइया हॉस्टल के एक छात्र को पूछताछ के लिए बुलाया। छात्र ने कहा कि उनका मंगलवार की घटना से कोई वास्ता नहीं है। बावजूद इसके चीफ प्रॉक्टर ने उन्हें काट डालने की धमकी देते हुए दुर्व्यवहार भी किया। इसकी रिकार्डिंग उनके कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखी जा सकती है।

शाम करीब पांच बजे सूचना मिलने पर छात्र छात्रावास के बाहर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए और चीफ प्रॉक्टर को बुलाने और इस्तीफा देने की मांग करने लगे। इस बीच किसी ने पहले वहां आसपास पड़ी लकड़ियों और बाद में टायरों में आग लगाकर दहशत पैदा करने की कोशिश की।

साथी की पिटाई से नाराज छात्रों ने युवक को लंका थाने के गेट से उठाया

BHU student again protest against chief proctor
साथी की पिटाई से नाराज छात्रों ने युवक को लंका थाने के गेट से उठाया - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचीं चीफ प्रॉक्टर से छात्रों ने माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की। मांग पर अड़े छात्रों-सुरक्षा गार्डों-पुलिस अधिकारियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। रात करीब सवा नौ बजे छात्रों का धरना खत्म हो गया। 

इसके बाद रात में हुए घटना में बिड़ला छात्रावास में रहने वाले पीजी के छात्र शिवम द्विवेदी की बुधवार शाम कुछ युवकों ने पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

छात्रावास में सूचना पहुंचने पर पता चला कि पिटाई के आरोपियों में से दो युवक लंका थाने में हैं। इससे गुस्साए सैकड़ों छात्र लंका थाने पहुंच गए। छात्रों का हुजूम लंका थाने पहुंचा ही था कि कुछ छात्रों ने थाने के बाहर खड़े एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करते हुए बीएचयू के सिंह द्वार की तरफ लेकर आए।

इस दौरान थाना पुलिस मूकदर्शक बनी रही। कुछ देर बाद पुलिस की एक गाड़ी पहुंची और पिटाई कर रहे छात्रों को दौड़ा दिया। इस पर छात्र युवक को छोड़कर भाग गए।

पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने भी दिया धरना

BHU student again protest against chief proctor
bhu - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने बुधवार को विभाग की लाइब्रेरी नियमित न खुलने, पानी की समस्या सहित कई मांगों पर कार्रवाई न होने पर धरना दिया। विभाग का गेट बंद कर धरने पर बैठे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की।

चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्र लिखित आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे। छात्रों का कहना था कि विभाग में लाइब्रेरी हैं, जिसमें कंप्यूटर भी लगवाए गए हैं, लेकिन वह नियमित नहीं खुलता है।

इसके अलावा शुद्ध पानी न मिलने, लंबे समय से कुलपति का पद खाली होने आदि मांगों पर कई बार आवाज उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाल ही में दिए गए मांग पत्र पर आश्वासन मिला लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।

सुबह विभाग का गेट बंद होने की वजह से वहां पहुंचे शिक्षकों को जहां वापस लौटना पड़ा वहीं कुछ शोध छात्र मेन गेट की दीवाली पर ही अपनी उपस्थिति का हस्ताक्षर कर के लौट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed