फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU starts temporary hospital, will be ready by the end of the month 

बीएचयू में अस्थायी अस्पताल बनना शुरू, महीने के अंत तक होगा तैयार

Fri, 23 Apr 2021 07:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 23 Apr 2021 07:24 PM IST
सार

डीआरडीओ की मदद से मई के पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है 1000 बेड का संचालन

विज्ञापन
BHU starts temporary hospital, will be ready by the end of the month 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए बीएचयू एंफीथिएटर  मैदान में 1000 बेड का अस्थायी अस्पताल बनना शुरू हो गया है। डीआरडीओ की मदद से बनने वाले इस अस्पताल के शुरू होने से मरीजों के लिए बेड का संकट दूर होगा। 
विज्ञापन


डीआरडीओ की मदद से बीएचयू खेल मैदान पर 1000 बेड के अस्थायी अस्पताल बनाए जाने के लिए शुक्रवार को दिन में यहां कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया। यहां एक अस्थायी कार्यालय भी बना दिया गया है, जहां से काम की मानिटरिंग होगी। इसी महीने में अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। वर्तमान समय में करीब 45 कोविड हास्पिटल हैं और 2000 बेड हैं। बावजूद इसके ऑक्सीजन वाले बेड को लेकर मरीजों को परेशानी हो रही है। बीएचयू में बन रहा अस्पताल लखनऊ के बाद यूपी में डीआरडीओ की मदद से बनने वाला दूसरा अस्थायी अस्पताल होगा, जहां कोरोना के मरीजों का इलाज होगा।
विज्ञापन

 

स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू
डीआरडीओ के द्वारा फार्मेसी, आक्सीजन सप्लाई, मोर्चरी आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। इधर काम शुरू होने के बाद डाक्टर्स, मेडिकल स्टाफ व अन्य टेक्नीशियन की व्यवस्था में प्रशासन अभी से युद्ध स्तर पर जुट गया है। बीएचयू के डाक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का डाटा भी इस अस्पताल के संचालन के लिए जिला प्रशासन ने मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed