{"_id":"5aa806f64f1c1b8f778b53ad","slug":"bhu-spandan-2018-tent-caught-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU में स्पंदन-2018: कार्यक्रम के दौरान पंडाल में लगी आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU में स्पंदन-2018: कार्यक्रम के दौरान पंडाल में लगी आग, मची अफरा-तफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक शोभायात्रा के दौरान शार्ट सर्किट से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में चल रहे अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन-2018 के दूसरे दिन मंगलवार को एंफीथिएटर ग्राउंड में बने पंडाल की छत पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। हादसा तब हुआ जब सांस्कृतिक शोभायात्रा का प्रदर्शन चल रहा था।
मुख्य मंच के ठीक सामने ऊपर से चिनगारी नीचे गिरी तब जाकर पता चला कि आग लग गई है। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति रही। अग्निशमन दल के पहुंचने के बाद आग बुझाई गई। इसके चलते 15 मिनट तक कार्यक्रम रुका रहा।
एंफीथिएटर ग्राउंड में शाम करीब पौने चार बजे सांस्कृतिक शोभयात्रा में शामिल प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे। सभागार खचाखच भरा था। एक शिक्षक के पास ऊपर से चिनगारी गिरी तो वह उठकर भागे। पंडाल पर लगे प्लास्टिक का कवर जलने से आग फैलने लगी थी।
विज्ञापन
तभी मंच का संचालन कर रहे सदस्य ने तत्काल बिजली काटने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा गार्डों अन्य लोगों ने पास में ही पड़ी बाल्टी से पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई।
दमकलकर्मियों ने पानी डालकर करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इस बीच वहां मौजूद छात्रों ने व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया, जिसको लेकर मौके पर मौजूद डिप्टी चीफ प्राक्टर प्रो. श्रद्धा सिंह से नोंकझोंक भी हुई।
शिक्षकों ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। वहीं सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने अगलगी से किसी तरह की अफरा-तफरी और क्षति न होने की बात कही। घटना की वजह शार्ट सर्किट बताया।

छात्रों के दो गुटों में नोंकझोंक, हाथापाई
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में चल रहे अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन-2018 में सांस्कृतिक शोभायात्रा के दौरान छात्रों के दो गुटों में जमकर नोंकझोंक हुई। मामूली बात को लेकर पहले नोंकझोंक बाद में मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आयोजन समिति के सदस्यों, पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कला संकाय और सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्रों में शोभायात्रा के बाद पंडाल के बाहर किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। बाद में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दे डाली।