फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU security officer wore police uniform during vice chancellor

BHU : सरकारी खाकी वर्दी पहनकर सुरक्षा अधिकारी ने किया कुलपति का स्वागत, अब जांच का निर्देश

Fri, 30 Mar 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 30 Mar 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
BHU security officer wore police uniform during vice chancellor
बाबतपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को कुलपति के स्वागत के दौरान खाकी वर्दी में बीएचयू सुरक्षाअधिकारी। - फोटो : file photo
बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड की मनमानी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यहां तैनात एक सुरक्षा अधिकारी सरकारी खाकी वर्दी में न केवल कुलपति प्रो. राकेश भटनागर का स्वागत करने बाबतपुर एयरपोर्ट के अंदर पहुंच गया बल्कि काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में उनके दर्शन-पूजन के दौरान भी साथ रहा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह भी सुरक्षा अधिकारी के साथ थीं। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गुरुवार को एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री ने एसएसपी को जांच करा कर कार्रवाई करने और रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


आगे की कार्रवाई के लिए मामला सीओ भेलूपुर के पास भेजा गया है। उधर, एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि परिसर में कोई सुरक्षाकर्मी खाकी वर्दी में ड्यूटी करते नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू में सितंबर, 2017 में छात्राओं पर लाठीचार्ज के बाद पुलिस से मिलती-जुलती वर्दी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों के पहनने पर सवाल उठे थे। एसएसपी ने सरकारी नियमों का हवाला देकर वर्दी का रंग बदलने और ऐसा न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी।

विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और सुरक्षाकर्मियों की वर्दी का रंग बदला गया। बावजूद इसके अभी भी कई सुरक्षाकर्मी खाकी वर्दी पहन कर ही घूमते हैं। कुछेक की वर्दी हूबहू पुलिस के दरोगा और इंस्पेक्टर जैसी है।


इस संबंध में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी की कोई वर्दी नहीं होती है। उन्होंने खाकी वर्दी क्यों पहनी इसे लेकर पुलिस अधिकारी का पत्र मिला है। सुरक्षा अधिकारी से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed