फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU security guard injured with own service revolver

बाइक से गिरा तो कमर में बंधी रिवाल्वर से चल गई गोली, बीएचयू सुरक्षाकर्मी घायल

Tue, 20 Mar 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 20 Mar 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
BHU security guard injured with own service revolver
घायल सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड का सिक्योरिटी गार्ड संसार सिंह (42) मंगलवार को नरिया गेट के समीप बाइक असंतुलित हो जाने के कारण सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान संसार की लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग हो गई। रिवाल्वर से निकली गोली संसार के कमर की चमड़ी को छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में संसार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छोड़ दिया। बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह के साथ तैनात सिक्योरिटी गार्ड संसार सिंह ने ट्रामा सेंटर में पुलिस को बताया कि वह घर से ड्यूटी के लिए बीएचयू आ रहा था।
विज्ञापन


नरिया गेट के समीप बाइक असंतुलित हुई तो उसने ब्रेक लगाया और इसी दौरान वह गिर पड़ा। गिरने के साथ ही रिवाल्वर से फायरिंग हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका संजीव मिश्रा ने बताया कि लॉक होने की वजह से गिरने पर फायरिंग हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड के बयान के आधार पर घटना महज इत्तफाक प्रतीत हुई है। उधर, बीएचयू के पीआरओ डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि फायरिंग महज दुर्घटना थी और गार्ड सुरक्षित है। इस संबंध में सोशल मीडिया में कई तरह की अफवाह फैलाई गई जो पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed