फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Science Institute reaches semi-finals after defeating Law Faculty

BHU:विधि संकाय को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा विज्ञान संस्थान

Tue, 16 Apr 2024 04:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
BHU: Science Institute reaches semi-finals after defeating Law Faculty
बीएचयू की विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन पूल ए में विज्ञान संस्थान और विधि संकाय के बीच मैच खेला गया। इसमें विधि संकाय को 34 रन से हराकर विज्ञान संस्थान सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

आयोजन सचिव डॉ़ वैभव राय ने बताया कि विज्ञान संस्थान की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जवाब में विधि संकाय की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ विज्ञान संस्थान सेमीफाइनल में पहुंच गई है। महासचिव प्रो़ बीसी कापरी ने बताया कि पूल बी का प्री-क्वार्टर फाइनल मंगलवार को एम्फीथिएटर मैदान पर सुबह नौ बजे से सामाजिक विज्ञान संकाय और वाणिज्य संकाय के बीच खेला जाएगा। इसमें से जीतने वाली टीम फाइनल में विज्ञान संस्थान से खेलेगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो़ एसबीएस राजू, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. कृष्ण कांत, डॉ. धीरेंद्र तिवारी, डॉ. खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed