फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU's Legal Aid Portal Team selected in Innovation Challenge

इनोवेशन चैलेंज में बीएचयू की लीगल ऐड पोर्टल टीम का चयन

Sat, 22 May 2021 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
BHU's Legal Aid Portal Team selected in Innovation Challenge
वाराणसी। अखिल भारतीय स्तर पर कराए गए इनोवेशन चैलेंज में देश भर से 127 टीमों के प्रोटोटाइप का चयन हुआ है। इसमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय की टीम लीगल ऐड पोर्टल को भी शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय के विधि संकाय के छात्रों द्वारा कानूनी सहायता और सेवा क्लीनिक के लिए शुरू किए गए पोर्टल से लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता मिलेगी। प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार के निर्देशन में तैयार पोर्टल का उद्देश्य एआई आधारित मध्यस्थता और ग्राहक परामर्श के माध्यम से अदालतों का बोझ कम करना है। बीएचयू में डिजाइन एंड इनोवेशन सेंटर के समन्वयक डॉ. मनीष अरोड़ा ने बताया कि चैलेंज में भारत से 900 से अधिक आईसीसी संस्थानों से नौ हजार से ज्यादा प्रोटोटाइप की खोज की गई थी। राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन और समर्थन के लिए सर्वश्रेष्ठ 1400 प्रोटोटाइप का नामांकन हुआ था। कई दौर के बाद 127 टीमों के प्रोटोटाइप को स्टार्टअप मॉडलिंग और वित्त प्रस्ताव विकास में सहयोग कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिर उनके प्रस्तावों का मूल्यांकन, वित्त पोषण सहायता और एमआईसी द्वारा इन्क्यूबेशन लिंकेज की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

तीन टीमें भेजी गई थीं
अखिल भारतीय स्तर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थान नवप्रवर्तन परिषद् (आईआईसी) द्वारा तीन टीमों को भेजा गया था। जिनमें लीगल ऐड पोर्टल, सेनी-टाइमर एवं स्मार्ट एंड ईको यूजर फ्रेंडली डस्टबिन शामिल थे। बीएचयू टीम की इस सफलता पर संस्थान नवप्रवर्तन परिषद् के अध्यक्ष प्रो. श्रीकृष्णा ने बधाई दी। कहा कि विधि, अर्थशास्त्र से लेकर संस्कृत एवं धर्म विज्ञान तथा पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान तक के विद्यार्थियों की तीन टीमें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची थी। एक ने फाइनलिस्ट बन संस्था को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

टीम में थे दस सदस्य
विधि संकाय की टीम में कुल दस सदस्य थे। इसमें श्रेष्ठ, ऋत्विक शुक्ला, सौम्या पांडेय, अश्विनी प्रसाद, शशांक शेखर शुक्ला, शुभांगी सोनी, दिव्यम गुप्ता, धैर्या जायसवाल, शैल जायसवाल और प्रज्ञा मिश्रा शामिल थे। विधि संकाय प्रमुख प्रो. अली मेहदी ने भी छात्रों की उपलब्धि पर हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed