फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Resident doctor raped girl pretext of marriage victim appeals to Additional Commissioner of Police in varanasi

वाराणसी: बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, अपर पुलिस आयुक्त के यहां पीड़िता ने लगाई गुहार

Thu, 03 Feb 2022 12:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Feb 2022 12:01 AM IST
सार

पीड़िता ने कहा कि वह इलाज के लिए आई थी। इस दौरान उसकी डॉक्टर से मुलाकात हुई। आरोप है कि जहां उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
BHU Resident doctor raped girl pretext of marriage victim appeals to Additional Commissioner of Police in varanasi
बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप।

विस्तार

बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय ने लंका इंस्पेक्टर को मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है।

विज्ञापन


देवरिया जिले की रहने वाली युवती के अनुसार, वह टीईटी की तैयारी कर रही है और बीते साल बीमारी के दौरान बीएचयू अस्पताल में उपचार को आई थी तो चिकित्सक से मुलाकात हुई। इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो चिकित्सक ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है।

विज्ञापन

सितंबर 2021 को बीएचयू अस्पताल चेकअप के लिए आई तो उस दिन बीएचयू अस्पताल का रेजिडेंट मिला और धन्वंतरि हॉस्टल स्थित अपने कमरे में ले गया। युवती का आरोप है कि चिकित्सक ने दुष्कर्म किया। इसके कुछ दिन बाद जब शादी की बात की तो वह टाल मटौल करने लगा।

विज्ञापन

फोन करने पर रेजिडेंट उसे जान से मारने की धमकी दी और सब कुछ भूल जाने को कहा। युवती का आरोप है कि रेजिडेंट की करतूत की शिकायत अस्पताल के प्रॉक्टोरियल बोर्ड में की। इसके बाद उसने लंका थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया। युवती का आरोप है कि लंका पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed