{"_id":"5e7dfd7b8ebc3e7289015875","slug":"bhu-research-student-gave-eight-thousand-for-masks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेजिडेंटों के लिए मास्क न होने की खबर पढ़कर बीएचयू के शोध छात्र ने दिए आठ हजार, की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेजिडेंटों के लिए मास्क न होने की खबर पढ़कर बीएचयू के शोध छात्र ने दिए आठ हजार, की ये अपील
Fri, 27 Mar 2020 06:49 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 27 Mar 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू के शोध छात्र जितेंद्र ने की मदद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए डॉक्टरों -पैरामेडिकल स्टाफ से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है, लेकिन आईएमएस बीएचयू के अधिकांश रेजिडेंट बिना मास्क के ही सेवा दे रहे हैं। इसको देखते हुए बीएचयू के शोध छात्र ने अपनी एक महीने की छात्रवृत्ति रेजीडेंट के मास्क के लिए बीएचयू प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
संगीत एवं मंच कला संकाय के शोध छात्र जितेंद्र ने शुक्रवार को अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए बीएचयू प्रशासन से अस्पताल में कार्यरत रेजिडेंट को मास्क मुहैया कराने की मांग करते हुए खाते में आठ हजार रुपये जमा किया।
विज्ञापन
जितेंद्र बताया कि एक महीने की ₹8000 की छात्रवृत्ति बीएचयू को इसलिए दिया है कि जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज करने वाले रेजिडेंट को मास्क और जरूरी सामान मिल सके। जिससे कि संक्रमण का खतरा ना हो। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजें ट्वीट में जितेंद्र ने रेजिडेंट के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है। साथ ही इनकी मदद के लिए बीएचयू के प्रोफेसर और अन्य शोध छात्रों से भी आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन
बिना मास्क के ही ओटी में काम कर रहे है रेजिडेंट
अमर उजाला की खबर के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को ट्वीट किया।
- फोटो : अमर उजाला।
आईएमएस बीएचयू प्रशासन जहा रेजिडेंट को मास्क दिए जाने सहित अन्य सुविधाओं के मिलने की बात कह रहा है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में काम करने वाली एक महिला रेजिडेंट के बिना मास्क के काम करने की फोटो भी सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुई। इस वायरल हुई फोटो में ओटी में मौजूद तीन लोगों में 2 तो मास्क लगाए है लेकिन एक रेजिडेंट बिना मास्क के काम करती दिख रही है।