फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU proud research student of Surgical Oncology gets Career Travel Award

Varanasi : बीएचयू गौरवांवित, सर्जिकल आंकोलॉजी की शोध छात्रा को मिला कॅरियर ट्रैवल अवार्ड

Thu, 19 Dec 2024 11:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2024 11:58 PM IST
सार

कहते हैं कि अगर विद्यार्थी कोई मुकाम पाए तो संस्था का नाम बड़ा होता है। सर्जिकल आंकोलॉजी की शोध छात्रा को कॅरियर अवार्ड मिला जिससे पूरे बीएचयू में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
BHU proud research student of Surgical Oncology gets Career Travel Award
अवार्ड प्राप्त करने वाली छात्रा आश्रुति और विभाग के प्रो. मनोज पांडेय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग की शोध छात्रा आश्रुति पठानिया को अमेरिकन साइकोऑन्कोलॉजी सोसाइटी (एपीओएस) द्वारा अर्ली कॅरियर ट्रैवल अवार्ड (शिक्षा प्राप्त करने वाले और इस क्षेत्र में 10 वर्ष से कम अनुभव वाले शुरुआती करियर वालों के लिए एक पुरस्कार) से नवाजा गया है।

विज्ञापन


विभाग के प्रो. मनोज पांडेय के निर्देशन में शोध कर रही आश्रुति इस सम्मान के तहत वह 4 से 7 मार्च 2025 तक पिट्सबर्ग, यूएसए में आयोजित होने वाले एपीओएस के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगी और प्रस्तुति देंगी । पुरस्कार में सम्मेलन के लिए पंजीकरण शुल्क (लगभग 300 डॉलर) की पूर्ण छूट के साथ 500 डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
विज्ञापन


प्रो. पांडेय ने बताया कि यह पुरस्कार हर साल एक आवेदक को दिया जाता है। पठानिया को कैंसर रोगियों में मनो-यौन समस्याओं पर उनके काम के लिए 2025 के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।आश्रुति प्रोफेसर पांडे के निर्देशन में इस तरह का पुरस्कार पाने वाली दूसरी छात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed