{"_id":"5d93b5e18ebc3e93be6344ed","slug":"bhu-protest-varanasi-news-vns486929359","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: कुलपति आवास के सामने हड़ताल पर बैठे छात्र, तब जाकर आठवें दिन मानी गई मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: कुलपति आवास के सामने हड़ताल पर बैठे छात्र, तब जाकर आठवें दिन मानी गई मांगें
Wed, 02 Oct 2019 01:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को समझाते बीएचयू के प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में छात्रसंघ बहाली, सभी को छात्रावास की सुविधा दिए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने आठवें दिन मंगलवार को कुलपति से बातचीत के बाद अपनी हड़ताल समाप्त की। इससे पहले अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय से निकलकर छात्र कुलपति आवास पहुंचे छात्रों ने कार्रवाई न होने पर नारेबाजी कर अनदेखी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे कुलपति ने जब मांगें माने जाने की घोषणा की तब जाकर छात्र माने। विश्वविद्यालय में अपनी मांगों को लेकर छात्र अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय पर आठ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे थे।
विज्ञापन
अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कई बार उनकी मांगों के माने जाने का आश्वासन दिया गया लेकिन वह लिखित कार्रवाई पर अड़े रहे। मंगलवार को दोपहर बाद छात्र अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय से उठे और पैदल मार्च निकालकर कुलपति आवास पहुंच गए और यहां भी हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड सदस्यों से नोंकझोंक भी हुई। भूख हड़ताल पर बैठे विश्वनाथ और शशिकांत की तबीयत बिगड़ गई, जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।