{"_id":"5a3d3b814f1c1bf4688c2ce9","slug":"bhu-protest-no-any-accused-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU में बवाल : नामजद 15 आरोपियों का अब तक नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU में बवाल : नामजद 15 आरोपियों का अब तक नहीं लगा सुराग
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 23 Dec 2017 03:24 AM IST
विज्ञापन
bhu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में बीते बुधवार को हुए बवाल के नामजद 15 आरोपी छात्रों का सुराग पुलिस शुक्रवार को भी नहीं लगा सकी। उधर, जेल भेजे गए आशुतोष सिंह को रंगदारी मामले में पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी है।
इस बीच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित छह टीमों की दबिश का सिलसिला जारी रहा। बिरला छात्रावास के छात्र आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी के बाद बुधवार की शाम बीएचयू में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी।
इस मामले में 15 छात्रों के खिलाफ लंका थाने में बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीएचयू के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरोें की फुटेज जुटाई गई है। आरोपी छात्रों के करीबी दोस्तों को चिह्नित कर उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, गुरुवार को बीएचयू के पीआरओ डॉ. राजेश सिंह को दी गई धमकी के मामले की तफ्तीश भी शुरू कर दी गई है। जिस नंबर से उन्हें धमकाया गया था, उसकी कॉल डिटेल लंका थानाध्यक्ष ने मंगवाई है।
इसके साथ ही डॉ. राजेश से कॉल रिकॉर्डिंग की ऑडियो क्लिप मांगी गई है। लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि शेखर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

घटना के बाद बंद बीएचयू स्थित पेटोल पंप।
- फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय परिसर में पेट्रोल पंप पर आगजनी का प्रयास, तोड़फोड़ की घटना के विरोध में पंप दूसरे दिन शुक्रवार को भी बंद रहा। इस वजह से जहां विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं दूर दराज से मरीजों को दिखाने आई गाड़ियों को भी वापस होना पड़ा।
यहां पहुंचने के बाद गेट में ताला बंद देख लोग यही जानना चाह रहे थे कि आखिर पंप का संचालन कब से होगा लेकिन कर्मचारियों ने मुख्य मीटर टूटने का हवाला देते हुए अभी कुछ समय लगने की बात कहकर वापस कर दिया।
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
बीएचयू कैंपस में आगजनी, तोड़फोड़ की घटना के बाद अब कैंपस में धीरे-धीरे शांति दिख रही है। एहतियात के तौर पर सिंह द्वार, नरिया गेट, विश्वनाथ मंदिर गेट पर पुलिस-पीएसी के जवान मुस्तैद हैं।
दूसरी ओर शुक्रवार को दिन में सीओ भेलूपुर, लंका एसओ आदि ने पुलिस-पीएसी जवानों संग कैंपस में फ्लैग मार्च निकाला। सिंहद्वार से लेकर विश्वनाथ मंदिर, छात्रावास चौराहा होते हुए पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।