फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU protest is trending in social media

'बीएचयू की बेटियों' पर लाठीचार्ज के बाद सोशल मीडिया पर उबाल, कुलपति निशाने पर

Sun, 24 Sep 2017 04:20 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sun, 24 Sep 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
BHU protest is trending in social media
bhu - फोटो : अमर उजाला
बीती रात बीएचयू की छात्राओं पर बर्बरतापूर्ण हुए लाठीचार्ज के बाद सोशल मीडिया में जबरदस्त उबाल आया। देश के कोने कोने से लोग ट्विटर के जरिये सवाल उठाने लगे।  #अबकी_बार_बेटी_पर_वार और #unsafeBHU हैशटैग टॉप लिस्ट में ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही 50 हजार से अधिक ट्वीट किए गए हैं। विश्वविद्यालय में सुरक्षा की मांग करती लड़कियों पर पुलिस लाठीचार्ज को लोग 'बेटी पर वार' बता रहे हैं। बीएचयू कुलपति लोगों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


लोगों ने वाराणसी पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन  के खिलाफ जंग छेड़ दी है। कवि, साहित्यकार, बीएचयू के कई पूर्व छात्रों ने इसकी न‌िंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को बीएचयू की छात्रा के साथ छेड़खानी हुई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन से निराश हुईं छात्राएं शुक्रवार सुबह लंका गेट पर धरने पर बैठ गईं। उनके समर्थन में छात्र भी उतर गए।

सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर करीब 40 घंटे बाद भी कुछ नहीं हुआ। मगर अचानक , शनिवार आधी रात के बाद छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया। उसके बाद खूब बवाल हुआ। पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी।

 वाराणसी से दूर रहे सभी लोगों  ने इस घटना की भर्त्सना की है। वहीं बीएचयू में हुए लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ऐसे दर्जनों वीडियो सोशल मीडिया में तैर रहे हैं जो आधी रात बाद हुए लाठीचार्ज की खौफनाक गवाही दे रहे हैं।  

BHU protest is trending in social media
demo pic
सोशल मीडिया पर आये ऐसे कमेंट्स 
एनएसयूआई( @NSUI) कि बेशर्म कुलपति छात्राओं की आवाज तक नहीं सुन सका। इस तत्काल बरखास्त किया जाए। 

गीतिका स्वामी(@swamiGeetika) ने लिखा कि पंडित मालवीय ने काफी कठीन मेहनत से बीएचयू को बनाया है। उम्मीद है यह सब बंद होगा और फिर से यह नई इबारत लिखेगा। 

अमित मिश्रा ने लिखा कि (@Amitjanhit)  ने लिखा कि कभी मोदी जी ने चुनाव में कहा था कि मुझे गंगा मैया ने बुलाया है। आज BHU की छात्राएं उनको पुकार रही हैं, कहां हैं वे?? 

शिखर नेगी (@shikhar4813) ने लिखा है कि गाय को माता और बेटियों को लाठी, यही है मोदी का नया भारत?

कवि और नेता डॉ कुमार विश्वास ( @DrKumarVishwas) ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए- अभी तक बाबा विश्वनाथ का प्रेम प्रसाद चखा है सांसद जी,पार्वती-पुत्रियों पर लाठी के बाद त्रिनेत्र सत्ता का दक्ष-कुण्ड जला न डाले?#UnSafeBHU

जब नाश मनुज पर छाता है,
पहले विवेक मर जाता है.#UnSafeBHU में बेटियों पर लाठी का हर वार इस सत्ता के ताबूत की कील साबित होगा

ख़बर आ रही है कि #UnSafeBHU में छात्राओं पर पुरुष PAC लाठीचार्ज कर रही है। साहेब सुध लो नहीं तो नवदुर्गा में बेटियों का शाप कहीं का न छोड़ेगा 

अमित मिश्रा (@amitjanhit) ने लिखा कि बीएचयू में लाठीचार्ज,,,,यह लोकतंत्र है या फिर अघोषित आपातकाल 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed