फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU protest and lathi charge invistigation start by crime branch

BHU में बवालः क्राइम ब्रांच ने शुरू की तफ्तीश, जारी किया मोबाइल नंबर और ई-मेल

Thu, 28 Sep 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 28 Sep 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
BHU protest and lathi charge invistigation start by crime branch
bhu
बीएचयू बवाल के संबंध में दर्ज मुकदमों की विवेचना क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम बीएचयू परिसर पहुंची। 21 सितंबर की शाम से 24 सितंबर की सुबह तक की परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज क्राइम ब्रांच ने अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


23 सितंबर की रात प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी कहां तैनात थे, इसकी जानकारी जुटाकर टीम लौट आई। उधर, एसपी क्राइम ने कहा है कि जो कोई भी बीएचयू बवाल के संबंध में जानकारी देना चाहे, मोबाइल नंबर 9454404404/9839042903 या ई-मेल spcrime.va-up@gov.in पर या व्यक्तिगत रूप से पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में संपर्क करके दे सकता है।
विज्ञापन


एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बुधवार को बताया कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राहुल शुक्ला ने विवेचना शुरू कर दी है। 23 सितंबर की रात बीएचयू परिसर में कौन गार्ड कहां पर तैनात था, इसकी जानकारी जुटा ली गई है। जल्द ही सभी को नोटिस देकर उनका बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक और साइबर सेल की टीम भी बीएचयू परिसर गई थी। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष छात्र के साथ अन्याय नहीं होगा, इस बात का सभी विश्वास करें। जिन्होंने माहौल को बिगाड़ा है सिर्फ वही कार्रवाई की जद में आएंगे।
 

अफसरों ने एक-दूसरे को दी क्लीन चिट

BHU protest and lathi charge invistigation start by crime branch
BHU
बीएचयू बवाल के मामले में पुलिस और मजिस्ट्रेट एक-दूसरे को बचाने में लगे हुए हैं। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने घटना के संबंध में संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जो उन्हें मिल गई है। घटनाक्रम के बारे में अवगत कराने को कहा गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले बीएचयू के सुरक्षा गार्डों ने छात्रों, छात्राओं पर लाठी चलाई थी जिसके बाद मामला बिगड़ गया।

बवाल हुआ तो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। उल्लेखनीय है कि कमिश्नर ने एडीएम सिटी, एसपी सिटी, चार एसीएम, सीओ भेलूपुर और एसओ लंका से घटनाक्रम के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। कमिश्नर ने शासन को जो रिपोर्ट भेजी है उसमें अधीनस्थ अधिकारियों की इस रिपोर्ट को शामिल किया गया था। 

मजिस्ट्रेटी जांच की अवधि बढ़ाई गई

BHU protest and lathi charge invistigation start by crime branch
bhu
बीएचयू में छात्र, छात्राओं एवं पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज की घटना के मामले में चल रही मजिस्ट्रेटी जांच में बयान देने की अवधि दो दिन और बढ़ा दी गई है। अब पांच अक्तूबर तक बयान दिए जा सकते हैं। ऐसा दशहरे के अवकाश के चलते किया गया है।

28 सितंबर से दो अक्तूबर तक कलेक्ट्रेट बंद रहेगा। वहीं, बुधवार को भी घटना के  संबंध में किसी ने बयान दर्ज नहीं कराया। हालांकि बुधवार को बीएचयू से जुड़े दो लोगों ने जांच अधिकारी एडीएम प्रशासन के न्यायालय में संपर्क किया था।

दोनों ने गोपनीयता बनाए रखने की शर्त पर जल्द ही बयान दर्ज कराने को कहा है। एडीएम प्रशासन ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी घटना की रिपोर्ट मांगी है। हालांकि अब तक किसी ने अपनी रिपोर्ट जांच अधिकारी को नहीं सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed