फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Poster controversy bhagat singh chhatra morcha workers came out in protest against those who raised objections Demand to stop politics on posters

बीएचयू पोस्टर विवाद: आपत्ति जताने वालों के विरोध में उतरे बीसीएम कार्यकर्ता, कहा- अराजकतत्वों द्वारा सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश

Sat, 13 Nov 2021 06:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 Nov 2021 06:54 PM IST
सार

उर्दू दिवस पर बीएचयू उर्दू विभाग की ओर से बीते मंगलवार को आयोजित वेबिनार के लिए ऑनलाइन जारी पोस्टर को लेकर विवाद अब गरमाता जा रहा है।  वेबिनार के पोस्टर पर महामना की तस्वीर न होने पर विवाद खड़ा हो गया था। 

विज्ञापन
BHU Poster controversy bhagat singh chhatra morcha workers came out in protest against those who raised objections Demand to stop politics on posters
प्रभारी वीसी को ज्ञापन देकर पोस्टर पर राजनीति बंद करवाने की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के उर्दू विभाग में पोस्टर पर अल्लामा इकबाल की तस्वीर लगने के बाद शुरू विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस पर आपत्ति जताने वालों के विरोध में अब भगत सिंह छात्र मोर्चा (बीसीएम) सदस्य उतर आए हैं। प्रभारी कुलपति से मिलकर इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


प्रभारी कुलपति को सौंपे ज्ञापन में बीसीएम सदस्यों ने कहा कि वेबिनार के पोस्टर को आधार बनाकर कुछ अराजकतत्वों द्वारा सांप्रदायिकता फैलाने का काम किया जा रहा है। कहा कि महामना मालवीय ने बीएचयू की स्थापना की थी, यह इतिहास कोई बदल नहीं सकता।
विज्ञापन


मालवीय का योगदान किसी फोटो का मोहताज नहीं है लेकिन कुछ चुनिंदा अराजकतत्वों द्वारा जानबूझ कर इस मामले को सांप्रदायिक मुद्दा बनाकर कैंपस में अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। कहा कि बीएचयू के तरफ से ऐसे कई कार्यक्रम होते रहे हैं जिसमें मालवीय जी की तस्वीर नहीं होती है। ऐसे में सांपद्रायिक राजनीति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष और छात्रों से पूछताछ कर सकती है जांच कमेटी

विश्वविद्यालय में नौ नवंबर को उर्दू विभाग की ओर से आयोजित वेबिनार पर बवाल मचा है। इस मामले में विश्वविद्यालय की ओर से अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. केएम पांडेय की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले में उर्दू विभागाध्यक्ष का बयान दर्ज करने के साथ ही पोस्टर तैयार करने वाले छात्रों से भी जांच कमेटी पूछताछ कर सकती है। अब सभी को जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है। 
पढ़ेंः  अमित शाह और सीएम योगी ने महामना को दी श्रद्धांजलि, विधानसभा चुनावों की रणनीति पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed