फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU placement Packages of ₹10 lakh in MBA and up to ₹5 lakh in B.Tech and M.Tech in Varanasi

BHU: एमबीए में 10 लाख, बीटेक और एमटेक में पांच लाख तक के पैकेज; अब इन छात्रों को प्लेसमेंट का मौका

Tue, 12 May 2026 03:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 12 May 2026 03:11 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। इनका पैकेज 7.20 लाख रुपये का होगा। जिन छात्रों ने एग्री बिजनेस स्पेशलाइजेशन से एमबीए मैनेजमेंट फैकल्टी से किया है, उनको इसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
BHU placement Packages of ₹10 lakh in MBA and up to ₹5 lakh in B.Tech and M.Tech in Varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में बीटेक और एमटेक से ज्यादा पैकेज मैनेजमेंट कोर्स के छात्रों को मिला है। कैंपस प्लेसमेंट में एमबीए कोर्स के विद्यार्थियों को सवा 7 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तो एमटेक और बीटेक को पांच लाख के पैकेज ऑफर हुए हैं। बीते एक महीने में 30 से ज्यादा छात्रों का चयन हो चुका है। इसमें एमएससी कोर्स के भी छात्र-छात्राएं शामिल रहे। अब एग्री बिजनेस से एमबीए के विद्यार्थियों का मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर कैंपस प्लेसमेंट शुरू होगा। 

विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। इनका पैकेज 7.20 लाख रुपये का होगा। जिन छात्रों ने एग्री बिजनेस स्पेशलाइजेशन से एमबीए मैनेजमेंट फैकल्टी से किया है, उनको इसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। हालांकि, 2026 में उत्तीर्ण होने वाले छात्र ही इसमें हिस्सा ले सकेंगे। जॉब लोकेशन मुंबई होगा। एक केमिकल कंपनी की ओर से इस प्लेसमेंट सत्र का संचालन किया जाएगा। 
विज्ञापन


एकेडमिक गैप से प्लेसमेंट में नहीं आएगी बाधा
प्लेसमेंट में किसी भी तरह का एकेडमिक गैप बाधा नहीं बनेगा। हालांकि, कंपनी को वैलिड प्रूफ प्रस्तुत करना होगा। चयन के लिए 10वीं और 12वीं के साथ ही स्नातक और परा स्नातक में न्यूनतम 60 फीसदी अंक जरूरी है। वहीं सेमेस्टर बैक या फेल नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed