फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU PhD interview from February 17 result on March 17 classes from April 15

BHU PhD Admission: बीएचयू में इस दिन शुरू होगा पीएचडी के लिए इंटरव्यू, रिजल्ट और कक्षाओं की तारीख जान लें

Wed, 05 Feb 2025 10:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 05 Feb 2025 10:27 PM IST
सार

BHU PhD Interview Date 2025 : बीएचयू में पीएचडी इंटरव्यू 17 फरवरी से शुरू होगा। जो 16 दिनों तक चलेगा। वहीं 17 मार्च को रिजल्ट आएगा। वहीं 15 अप्रैल से कक्षाएं चलेंगी। 

विज्ञापन
BHU PhD interview from February 17 result on March 17 classes from April 15
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश के लिए 17 फरवरी से इंटरव्यू शुरू होगा जो पांच मार्च तक चलेगा। 17 मार्च को रिजल्ट घोषित होगा और 30 मार्च तक काउंसिलिंग होगी। वहीं, 1 से 10 अप्रैल के बीच विभागों, केंद्रों और स्कूलों में पीएचडी प्रवेशार्थियों को उनके सुपरवाइजर मिल जाएंगे। 15 अप्रैल को अभ्यर्थी संबंधित विभागों में रिपोर्टिंग करेंगे।

विज्ञापन


बीएचयू के परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से बुधवार को इंटरव्यू की तारीखों को फाइनल किया गया। बताया गया है कि 16 दिनों तक पीएचडी का इंटरव्यू होगा। सभी 140 विभागों में अलग-अलग सीटों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। 1540 सीटों पर हो रहे पीएचडी प्रवेश में करीब 9 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे। 
विज्ञापन


इनमें जेआरएफ, नेट क्वालिफाइड और पीएचडी के लिए योग्य तीनों कैटेगरी के उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। बता दें कि बीएचयू ने एक सीट पर 10 आवेदक बुलाने के नियम को बदलकर अब सभी आवेदकों को इंटरव्यू में बुलाने का फैसला लिया है। इसकी वजह से बीएचयू को पीएचडी के इंटरव्यू और रिजल्ट जारी कर एडमिशन लेने का पूरा शेड्यूल बदल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed