फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU PhD entrance exam result will be declared today

BHU PHD Admission: आज घोषित होगा पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे आवेदक

Mon, 17 Mar 2025 11:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Mar 2025 11:44 AM IST
सार

BHU PhD Entrance Exam Result : बीएचयू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित होगा। बीएचयू ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद सभी पीएचडी आवेदकों का रिजल्ट दिखेगा।

विज्ञापन
BHU PhD entrance exam result will be declared today
बीएचयू कैंपस में जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज शाम तक घोषित होगा। ये रिजल्ट हर एक विभाग में कंप्यूटर का बटन दबाकर जारी किया जाएगा। अलग-अलग विभागों के रिजल्ट आने का सिलसिला 30 मार्च तक चलेगा। बीएचयू ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद सभी पीएचडी आवेदकों का रिजल्ट दिखेगा। इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का पर्सेंटाइल भी शामिल होगा। 

विज्ञापन


इसी के साथ अभ्यर्थियों को पीएचडी फीस जमा करने का स्टेटस भी भेजा जाएगा। फीस जमा करने के बाद एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी। बीएचयू के परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 17 मार्च की शाम तक सभी विभागों को पोर्टल दे दिया जाएगा, लेकिन एक्सेस सिर्फ उन्हीं को मिलेगा, जिनके यहां डेटा में कोई एरर नहीं है। 
विज्ञापन


संबंधित विभागों को पोर्टल पर ये जानकारी दे दी गई थी। क्योंकि, वेरिफिकेशन में कुछ डेटा कंप्यूटर से मैच नहीं कर रहे थे। इसी वजह से फिर से विभाग रिजल्ट जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू में न आ पाने वालों का तैयार हो रहा डेटा

बीएचयू के कुछ विभागों में अनुपस्थित या इंटरव्यू में न आ पाने वाले आवेदकों का डेटा तैयार किया जा रहा है। वेरिफिकेशन को लेकर कई विभागों में कमियां हैं। इन विभागों के रिजल्ट तैयार करने में कई विसंगतियां आ रहीं थीं, लिहाजा उससे संबंधित विषयों का रिजल्ट आगे खिसक सकता है। अब आंकड़ों को दुरुस्त करके दोबारा परीक्षा नियंता ऑफिस को भेजा जाएगा। वहीं जिन विभागों का डेटा स्पष्ट है, इनका रिजल्ट 17 मार्च से ही आना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed