फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU PhD Call letters issued between November 2 and 4 revised admission schedule released details

बीएचयू पीएचडी: दो से चार नवंबर के बीच जारी होंगे कॉल लेटर, प्रवेश की संशोधित समय-सारिणी जारी; जानें डिटेल

Fri, 30 Oct 2026 12:05 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 30 Oct 2026 12:05 PM IST
सार

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश के लिए संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। इसके तहत अभ्यर्थियों के कॉल लेटर दो से चार नवंबर के बीच जारी होंगे। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 200 करोड़ रुपये की लागत से 15 एकड़ जमीन पर डीप टेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की मांग उठी है। इससे तकनीकी शोध और नवाचार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
BHU PhD Call letters issued between November 2 and 4 revised admission schedule released details
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश की संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों के कॉल लेटर दो से चार नवंबर के बीच जारी किए जाएंगे। 12 नवंबर से दस्तावेज सत्यापन और 17 से 27 नवंबर तक साक्षात्कार लिया जाएगा। 28 नवंबर से 17 दिसंबर तक रिजल्ट जारी कर ऑफर लेटर जारी किया जाएगा। प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों को 18 दिसंबर को संबंधित विभागीय शोध समिति (डीआरसी), संकाय शोध समिति (सीआरसी) या स्कूल शोध समिति (एसआरसी) के सामने रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक, दिव्यांग अभ्यर्थियों के दस्तावेज के सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया 12 नवंबर को होगी। अन्य शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार 17 से 27 नवंबर के बीच होंगे। बीएचयू में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया छह से 25 अक्तूबर तक निर्धारित थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

एनसीआर में आईआईटी बीएचयू का कैंपस खोलने का प्रस्ताव
आईआईटी बीएचयू के एनसीआर कैंपस को खोलने की मांग उठी है। पुरा छात्रों की ओर से ग्रेटर नोएडा में 15 एकड़ जमीन पर इसे तैयार कराने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसमें 200 करोड़ रुपये फंड जुटाने का लक्ष्य है। आधिकारिक अनुमति के लिए ये प्रस्ताव संस्थान को भेजा जाएगा। ग्रेटर नोएडा के इस प्रस्तावित कैंपस में डीप टेक सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस भी बनाया जाएगा। इसमें एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, वीएलसीआई, स्पेस टेक, ड्रोन, ब्लॉकचेन, ईवी एंड बैटरी, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स और क्लाइमेट टेक पर पढ़ाई व शोध होंगे। यहां इंक्यूबेटर और स्टार्टअप्स भी खोले जाएंगे।

विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र सजन टोंगे ने लिंक्ड-इन पर ये जानकारी साझा करते हुए बताया है कि 10 से 15 पूर्व छात्रों की तलाश की जा रही है जो इस प्रोजेक्ट को पूरा करने पर सक्रियता से जुट सकें। सजन ने एआई पॉवर्ड टैलेंट ट्रांसफॉर्मेशन इको सिस्टम के लिए माई एनालिटिक्स स्कूल की स्थापना की है। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने बताया कि अभी उन्हें ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है लेकिन अपनी टीम से उनके साथ कनेक्ट करने के लिए बात वार्ता की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पूर्वांचल में ही कैंपस विकास के लिए भी काफी काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed