फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU PhD Admission Now will be admissions in PhD on 1400 seats

BHU PhD Admission: अब 1400 सीटों पर पीएचडी में होंगे दाखिले, बुलेटिन में जुड़ेंगी चारों कॉलेजों की सीटें

Tue, 12 Nov 2024 04:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 12 Nov 2024 04:05 PM IST
सार

.BHU PhD Admission: बीएचयू में अब 1400 सीटों पर पीएचडी में दाखिले होंगे। इसके लिए एनटीए ने प्रोफॉर्मा भेज दिया है। जल्द ही नेट-जेआरएफ अभ्यर्थियों का डेटा मिलेगा। 
 

विज्ञापन
BHU PhD Admission Now will be admissions in PhD on 1400 seats
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में 1400 सीटों पर पीएचडी में एडमिशन होंगे। एनटीए ने बीएचयू के परीक्षा नियंता विभाग को एमओयू का प्रोफॉर्मा भेज दिया है। इस पर आधिकारिक कार्रवाई चल रही है। इसके भरकर जाते ही एनटीए नेट-जेआरएफ अभ्यर्थियों का डेटा शेयर करेगा। इसमें 10 से 15 दिन लगने का अनुमान है। 

विज्ञापन


इस बार संबद्ध कॉलेजों की 150 से ज्यादा सीटों को बढ़ाकर बुलेटिन जारी की जाएगी। फिलहाल, इन सीटों की संख्या परीक्षा नियंता कार्यालय को नहीं मिली हैं, लेकिन एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कॉलेजों के हर एक शिक्षक को एक-एक पीएचडी स्कॉलर देने का फैसला लिया गया है। जबकि, इससे पहले हर एक कॉलेज से सिर्फ पांच ही पीएचडी छात्रों को एडमिशन दिया जाता था। 
विज्ञापन


एनटीए ने अभी तक किसी भी विश्वविद्यालय को नेट-जेआरएफ क्वालिफाइड अभ्यर्थियों का डेटा शेयर नहीं किया है। परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 10-15 दिन के बाद ही बुलेटिन जारी होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार अभ्यर्थी भरते हैं फॉर्म

बीएचयू से पीएचडी आवेदन करने वाले 10 हजार अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले महीने 18 तारीख को नेट-जेआरएफ का परिणाम घोषित हुआ था। उसके बाद एनटीए को एमओयू के प्रोफॉर्मा और क्वालिफाइड अभ्यर्थियों का डेटा बीएचयू को भेजना था, लेकिन देरी होते जा रही है।

जेआरएफ का चयन इंटरव्यू के आधार पर
बीएचयू में पीएचडी एडमिशन की प्रक्रिया हर बार से अलग है। इस सत्र में बीएचयू के रेट (रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट) के बजाय एनटीए की परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। बीएचयू में दो आधार पर एडमिशन होगा। जेआरएफ और दूसरा नेट क्वालिफाइड या जो पीएचडी के योग्य हो। जेआरएफ का चयन इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर होगा। वहीं, नेट या पीएचडी के लिए क्वालिफाइड अभ्यर्थियों का चयन नेट और इंटरव्यू के अंक को मिलाकर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed