{"_id":"685e57d93f8858df99011d7f","slug":"bhu-pg-practical-examination-from-4-6-july-in-varanasi-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: बीएचयू पीजी में 4-6 जुलाई तक प्रैक्टिकल परीक्षा, 358 अभ्यर्थियों की लिस्ट फिजिकल फिटनेस के लिए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: बीएचयू पीजी में 4-6 जुलाई तक प्रैक्टिकल परीक्षा, 358 अभ्यर्थियों की लिस्ट फिजिकल फिटनेस के लिए जारी
Fri, 27 Jun 2025 02:05 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:05 PM IST
सार
Varanasi Latest News: एंफीथियेटर ग्राउंड पर सुबह 6:00 बजे रिपोर्टिंग समय रखा गया है। सीयूईटी-पीजी में उत्तीर्ण सभी पात्र उम्मीदवारों की ईमेल आईडी पर शारीरिक परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड भेजा गया है।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू में शारीरिक शिक्षा विभाग से पीजी में दाखिले के लिए 358 अभ्यर्थियों की लिस्ट फिजिकल फिटनेस के लिए जारी कर दी गई है। साथ ही सभी आवेदकों के नाम और उनके मार्क्स भी जारी किए गए हैं। अब बीएचयू पीजी प्रवेश प्रक्रिया में 4, 5 और 6 जुलाई को शारीरिक शिक्षा में परास्नातक (एमपीएड) कोर्स में दाखिले के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा होगी।
विज्ञापन
एंफीथियेटर ग्राउंड पर सुबह 6:00 बजे रिपोर्टिंग समय रखा गया है। सीयूईटी-पीजी में उत्तीर्ण सभी पात्र उम्मीदवारों की ईमेल आईडी पर शारीरिक परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड भेजा गया है। इसे प्रिंट करवाकर बीएचयू में इन तीनों दिन को बुलाया गया है।
विज्ञापन
सभी शारीरिक फिटनेस की प्रक्रिया उसी दिन पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेजों और इसकी एक सेट फोटोकॉपी भी लेकर आना होगा। शारीरिक परीक्षण के साथ दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
