{"_id":"688e6d5c6c7de1ba560643f6","slug":"bhu-pg-fourth-round-of-admission-begins-ug-form-correction-from-tomorrow-varanasi-news-c-20-vns1056-1075865-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू : पीजी चौथे राउंड का दाखिला शुरू, यूजी फॉर्म में कल से सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू : पीजी चौथे राउंड का दाखिला शुरू, यूजी फॉर्म में कल से सुधार
विज्ञापन
बीएचयू में पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए शनिवार को चौथे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। अब तक तीन राउंड में 6600 से ज्यादा सीटों का आवंटन हो चुका है। पीजी में बीएचयू मेन कैंपस की 90 फीसदी से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं। डीएवी पीजी कॉलेज की 75 फीसदी सीटों की फीस जमा हो गई है। इसके अलावा वसंता कॉलेज राजघाट, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा और आर्य महिला पीजी कॉलेज में 60 से 65 फीसदी सीटें फुल हो चुकी हैं।
बीएचयू में स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन की तिथि अब खत्म हो गई है। अब तक कुल एक लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। स्नातक की 9200 सीटों पर एक लाख आवेदकों की दावेदारी है। यानी कि एक सीट पर करीब 11 अभ्यर्थी होंगे। वहीं कल यानी कि सोमवार को आवेदन में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो कि दो दिन पांच अगस्त तक चलेगी। इसके बाद आवेदन में कोई सुधार नहीं होगा।