BHU PG Admission: दाखिले का एक और मौका, आज से मिड इंट्री रजिस्ट्रेशन; कई कोर्स में नहीं होगा पंजीकरण
बीएचयू में पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बीते सोमवार को दोपहर 12 बजे से सीटों का आवंटन शुरू हो गया था। 7500 से ज्यादा सीटों और 137 कोर्स के लिए 45 पेज की कटऑफ लिस्ट भी वेबसाइट पर जारी कर दी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) कोर्स में दो राउंड तक चले दाखिले के बाद मंगलवार यानी कि आज से मिड इंट्री रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। सीयूईटी-यूजी प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाला वो अभ्यर्थी जो किसी वजह से समर्थ पोर्टल पर बीएचयू में दाखिले के लिए आवेदन और रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाया है, उनके सामने प्रवेश का एक मौका होगा। आज समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का लिंक जारी हो सकता है।
इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस 150 (एससी/एसटी) से 300 (सामान्य व अन्य) रुपये तक है। हालांकि बीएचयू के दृश्य कला संकाय, शारीरिक शिक्षा विभाग, संगीत एवं मंच कला संकाय और मैनेजमेंट सहित जीडीपीआई वाले कोर्स में ये व्यवस्था लागू नहीं रहेगी।
अभ्यर्थी कर रहे आवेदन
बीएचयू की सेंट्रल एडमिशन कमेटी (सीएसी) ने अपने कंबाइंड एडमिशन प्रोग्राम (सीएपी) जारी करके ये भी स्पष्ट कर दिया है, उन कोर्स में मिड इंट्री रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे, जिनमें जीडीपीआई (ग्रुप डिस्कसन और पर्सनल इंटरव्यू), प्रैक्टिकल टेस्ट और फिटनेस टेस्ट शामिल होगा। खेल काेटे के तहत भी आवेदन किए गए अभ्यर्थियों को मिड इंट्री रजिस्ट्रेशन में मौका नहीं मिलेगा।
पीजी के मिड एंट्री रजिस्ट्रेशन में सीटों का आवंटन तभी होगा, जब तक कि पहले चरण में रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों का दाखिला पूरा न हो जाए। वहीं सीएसी की ओर से ये भी बताया गया है कि मिड एंट्री रजिस्ट्रेशन पीजी सीट मिलने की गारंटी नहीं देता है। सीटों की उपलब्धता पात्रता और मानदंड नियमों के अनुसार ही होगा।
चारों राउंड में प्रवेश नहीं तो स्पॉट राउंड का मौका
पीजी में अब तक दो राउंड की काउंसिलिंग के तहत दो मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है। अब 29 जुलाई को तीसरे और एक अगस्त को चौथे राउंड की काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसके बाद भी यदि कोई अभ्यर्थी बचा रह जाएगा तो उसके लिए स्पॉट राउंड होगा।
एक अगस्त के बाद यदि कुछ सीटें खाली रह गई तो बीएचयू स्पॉट राउंड में भी दाखिला लेगा। इसके लिए 500 रुपया अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इसके दो चरण होंगे। एक स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन और दूसरा स्पॉट राउंड सीट आवंटन।
अपग्रेड के बाद बची सीटों पर ही होगा स्पॉट राउंड
स्पॉट राउंड प्रक्रिया में भी मिड इंट्री रजिस्ट्रेशन वाला नियम लागू रहेगा। जैसे कि व्यवहारिक कोर्स के आवेदकों को स्पॉट राउंड शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं स्पॉट राउंड की घोषणा से पहले प्रवेश प्राप्त उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कोर्स में अपग्रेड करने का भी मौका मिलेगा। दरअसल अपग्रेड करने के बाद जितनी सीटें बचेंगी, उतने पर ही स्पॉट राउंड में सीटों का आवंटन होगा।