BHU: पीजी में दाखिले के लिए भरे एक हजार फॉर्म में गड़बड़ी, विश्वविद्यालय का नाम भी लिखना भूल गए अभ्यर्थी
बीएचयू में सत्र 2023-24 के लिए पीजी में दाखिले के लिए आए एक हजार प्रवेश फॉर्म में गड़बड़ी मिली है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश फाॅर्म में गड़बड़ी सुधार का एक मौका दिया गया है। सुधार नहीं किए जाने की स्थिति में पंजीकरण निरस्त हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में सत्र 2023-24 के लिए पीजी में दाखिले के लिए आए एक हजार प्रवेश फॉर्म में गड़बड़ी मिली है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में कराए गए पंजीकरण का नंबर ही गलत भर दिया है। इसके अलावा कई ऐसे अभ्यर्थी भी हैं जिन्होंने विश्वविद्यालय का नाम ही नहीं भरा है। कुछ की तो जन्मतिथि भी गलत है। यही कारण है कि उनकी मेरिट नहीं बन पा रही है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऐसे छात्रों को फॉर्म में सुधार का एक मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से बीएचयू प्रशासन को अभ्यर्थियों की जो सूची दी गई है, उसका मिलान कराया जा रहा है।
पंजीकरण में एनटीए का नंबर ही नहीं
प्रथम दृष्टया विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश समिति को 1000 से अधिक ऐसे अभ्यर्थी मिले हैं, जिनके फाॅर्म में गड़बड़ियां मिलीं हैं। प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. राकेश रमन ने बताया कि बहुत से ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने अपने फाॅर्म में एनटीए की ओर से कराए गए पंजीकरण का नंबर ही नहीं दिया है। इस तरह की गड़बड़ी से स्नातकोत्तर की मेरिट सूची नहीं बन पा रही है।
सुधार के लिए कल रात तक का मौका
प्रो. राकेश रमन का कहना है कि अभ्यर्थियों के हित में विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश फाॅर्म में गड़बड़ी सुधार का एक मौका दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी विद्यार्थी पोर्टल पर लॉगिन कर प्रोवाइड/एडिट/एनटीए डिटेल्स विकल्प पर क्लिक कर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए उनके पास 21 अगस्त की रात 11.59 बजे तक का मौका है। सुधार नहीं किए जाने की स्थिति में पंजीकरण निरस्त हो जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर ऐसे सभी अभ्यर्थियों की सूची भी उपलब्ध है।