फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU OPD timings changed Hospital OPD will active from 8 am to 2 pm

BHU OPD Timing: बीएचयू की ओपीडी का बदला समय, अब आठ नहीं छह घंटे चलेगी; जानें- क्या है नई व्यवस्था

Thu, 25 Jul 2024 09:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Jul 2024 09:09 AM IST
सार

बीएचयू अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी के समय में बदलाव किया है। ओपीडी अब आठ नहीं केवल छह घंटे ही चलेगी। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन
BHU OPD timings changed Hospital OPD will active from 8 am to 2 pm
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल की ओपीडी अब सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के समय (सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक) पर चलाई जाएगी। इसके लिए अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर दोपहर 12 बजे तक ही पर्चा बन सकेगा। हॉस्पिटल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में फैसले के बाद इसका आदेश भी अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में हर दिन 7 हजार से अधिक मरीज ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आते हैं। अब तक यहां ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का था। अब निर्धारित समय आठ घंटे की ओपीडी में से दो घंटा कम कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यानी छह घंटे ओपीडी चलेगी। इसके पहले जुलाई 2018 में समय का बदलाव हुआ था। तब सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक के समय को बढ़ाकर सुबह नौ बजे से पांच बजे तक किया गया था। फिर समय बदलने के पीछे पीजी एकेडमिक प्रोग्राम का हवाला दिया गया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी पर बढ़ सकता है दबाव

ओपीडी का समय छह घंटे करने से डॉक्टर को दिखाने के लिए कुछ परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। जो लोग किन्हीं कारणवश ओपीडी में डॉक्टरों को नहीं दिखा पाएंगे, वो जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी में जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि ओपीडी का समय बदलने के इस फैसले के बाद इमरजेंसी में भी मरीजों का दबाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed