{"_id":"5fea39cf8ebc3e3b8d4d3328","slug":"bhu-news-varanasi-news-vns566063437","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के युवा वैज्ञानिक गौरव ने सुलझाया वैंपायर तारों का रहस्य, इसरो के इस खास यंत्र से मिली मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के युवा वैज्ञानिक गौरव ने सुलझाया वैंपायर तारों का रहस्य, इसरो के इस खास यंत्र से मिली मदद
Tue, 29 Dec 2020 12:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
उपकरण के साथ युवा वैज्ञानिक गौरव सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
अंतरिक्ष में तारों के न टूटने के रहस्यों के बारे में सही जानकारी के लिए युवा वैज्ञानिक गौरव सिंह ने कदम आगे बढ़ाया है। बीएचयू भौतिकी विभाग से बीएससी, एमएससी करने के बाद अब गौरव नैनीताल स्थित आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना काल में जब शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक कार्य बंद रहे तब भी गौरव ने वाराणसी स्थित आवास पर शोध कार्य जारी रखा। बीएचयू के छात्र रहे युवा खगोल वैज्ञानिक गौरव सिंह ने इसरो के अल्ट्रावायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप की सहायता से वैंपायर तारों के प्रत्यक्ष प्रमाण को प्रस्तुत करने की दिशा में प्रयास शुरू किया है, जो कि सफल भी हुआ है।
विज्ञापन
मां और बहन के साथ गौरव सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
यहीं नहीं गौरव के शोध पत्र को एक अमेरिकी जर्नल में प्रकाशित भी किया गया है। बीएचयू भौतिकी विभाग के प्रो. अभय सिंह ने बताया कि कोरोना काल में भी गौरव अपने शोध कार्य में लगे रहे। समय-समय पर शोध से जुड़ी जानकारी के लिए बातचीत जारी रखी। गौरव ने अपने शोध कार्य के लिए घर पर ही टेलीस्कोप सहित अन्य उपकरणों को रखा है, जिससे कि किसी तरह की समस्या न हो।