फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU News: Students submitted memorandum to the Registrar, said- do not close the units.

BHU News: छात्रों ने रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा, कहा-बंद न करें इकाइयां

Sat, 29 Jun 2024 05:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
BHU News: Students submitted memorandum to the Registrar, said- do not close the units.
बीएचयू के कुछ छात्रों ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर डेयरी फॉर्म, एयरोड्रम और प्रिंटिंग प्रेस बंद न करने की मांग की। कहा कि ये इकाइयां विश्वविद्यालय और महामना मालवीय की धरोहर हैं। इनके साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। बल्कि इन्हें और सुदृढ़ बनाया जाना चाहिए। छात्रनेता आशुतोष सिंह की अगुवाई में राजू राय, आशुतोष यादव, सूरज, गुलाम, सुमित आदि सेेंट्रल ऑफिस पहुंचे थे। छात्रों ने बताया कि रजिस्ट्रार ने उन्हें भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेगा, जो महामना के मूल्याें के विपरीत हो। विश्वविद्यालय की तीनों इकाइयां बिना किसी व्यवधान के आगे भी चलती रहेंगी। इस संबंध में बीएचयू के रजिस्ट्रार प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की इन इकाइयों को बंद करने से संबंधित कोई प्रस्ताव विश्वविद्यालय के पास नहीं है। समिति तो कुछ भी रिपोर्ट दे सकती है। रिपोर्ट में 68 सुझाव दिए गए हैं। विश्वविद्यालय अभी ऐसा कुछ नहीं करने जा रहा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed