फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU murder case belong to past revenge in varanasi

बीएचयू में पहले हुई मारपीट, फिर जेल में निरुद्ध दोस्त की खाई कसम- 'दुश्मनों को सिखाएंगे तगड़ा सबक'

Wed, 03 Apr 2019 12:33 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 03 Apr 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
BHU murder case belong to past revenge in varanasi
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को बीएचयू में एमसीए छात्र की हत्या के पीछे की वजह पुलिस ढूंढने में लगी हुई है। बीएचयू के बिड़ला 'ए' और बिड़ला 'सी' के छात्र गुटों की रंजिश से तो हर कोई वाकिफ है। मृत गौरव के दोस्तों का मानना है कि हत्या का बीज एक हफ्ते पहले हुई लड़ाई ने बो दिया था। 

विज्ञापन


गौरव को गोली मारने की वजह बिड़ला 'ए' और बिड़ला 'सी' के छात्र गुटों के बीच की अदावत मानी जा रही है। छात्रों के अनुसार, एक हफ्ते पहले बिड़ला ए और बिड़ला सी के छात्र गुटों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस दौरान एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


बताया जाता है जिला जेल में निरुद्ध एक गुट के आरोपी से मुलाकात के दौरान उसके दोस्तों ने कसम खाई कि दूसरे गुट के छात्रों को तगड़ा सबक सिखाया जाएगा। हालांकि इस मारपीट में गौरव का नाम नहीं आया था, लेकिन एक गुट के छात्र उसके करीबी थे। इससे पहले 15 मार्च की आधी रात बिड़ला 'ए' हॉस्टल के सामने फायरिंग भी की गई थी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव के लिए मौत की वजह बन गई बिड़ला 'ए' के छात्रों से दोस्ती

BHU murder case belong to past revenge in varanasi
मृत छात्र गौरव - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू परिसर में मारपीट और उपद्रव के लिए बिड़ला ए, बी, सी के साथ ही लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल के कुछ चिह्नित छात्र कुख्यात हैं। छात्रों के अनुसार, गौरव आए दिन बिड़ला 'ए' हॉस्टल में आता-जाता था और कई छात्रों से उसकी दोस्ती थी। मारपीट जैसे मामले में गौरव बिड़ला 'ए' के छात्रों का साथ देता था। इसी वजह से चिह्नित छात्रों को वह खटकने लगा था।

छात्रों ने आशंका जताई है कि गौरव की हत्या से छात्र गुटों के बीच टकराव बढ़ेगा और मौका देख कर दोनों गुट एक-दूसरे पर पलटवार करने में कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चिह्नित उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

वाराणसी कैंट के सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश का है, पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर के पूछताछ कर रही है। इसके अलावा इस घटना से जुड़े अन्य छात्रों को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ जारी है। लंका पुलिस ने बुधवार को गौरव के पिता की तहरीर पर बीएचयू चीफ प्रॉक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed